posted on : जुलाई 28, 2022 5:08 अपराह्न
कोटद्वार । हैप्पी होम स्कूल जौनपुर कोटद्वार में गुरुवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओ को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 14 छात्र छात्राओ को विद्यालय के मैनेजर अमित सिंह व विद्यालय की प्रधानाचार्य शालिनी सिंह ने सम्मानित किया साथ ही इंटर के भी 7 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया । हाईस्कूल में शिवानी नेगी ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया व इंटर में रेहान ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिवानी नेगी के परिवार ने बताया कि वह एक प्रतिभावान छात्रा रही है, विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग भी किया करती है साथ ही फुटबॉल खेल की बेहतरीन खिलाडियों में से एक है। शिवानी नेगी के पिता जगदीश सिंह नेगी स्वयं राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनकोट में अध्यापक है व माता मधु नेगी गृहणी है। शिवानी पहले से विभिन्न विद्यालय के क्रियाकलापो में प्रतिभाग कर परिवार व विद्यालय का नाम रोशन करती आई है। विद्यालय परिवार ने सभी मेधावी छात्र छात्राओ को ऐसे ही सदैव मेहनत परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।


