posted on : जुलाई 28, 2022 4:47 अपराह्न
जयहरीखाल । माहवारी या मासिक चक्र के दौरान अगर स्वच्छता पर ध्यान न दिया जाए तो संक्रमण का खतरा भी रहता है। इन खास दिनों में होने वाले बदलावों को समझने और उसे सकारात्मक रूप से लेने के लिए किशोरियों और महिलाओं को जागरूक करने के लिए गुरुवार को महाविद्यालय के सभागार मे आयोजित कार्यक्रम मे मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के रूप मे वृस्तित रूप से चर्चा एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत निबंध, क्विज़, एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । उत्तराखंड सिविल सर्विस वाइव्स एसोसिएशन के तत्वाधान मे राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के सभागार मे आयोजित कार्यक्रम में लैंसडौन उपजिलाधिकारी स्मिता परमार ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने किशोरियों को पोषण, माहवारी स्वच्छता और सेनेटरी नैपकिन आदि के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।
महाविद्यालय की संरक्षक प्राचार्य प्रो. लवनी आर राजवंशी ने अपने सम्बोधन मे छात्राओं को कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बहुत जरूरी होता है। मासिक चक्र की शुरुआत वाली उम्र में किशोरियों को सही सलाह की बहुत ज़रूरत होती है। माहवारी या मासिक चक्र के दौरान स्वच्छता प्रबंधन पर ध्यान नहीं दिए जाने से संक्रमण का खतरा रहता है जिससे प्रजनन स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए विशेषकर किशोरियों के अभिभावकों को भी माहवारी स्वच्छता के बारे में जागरूक करना जरूरी है। माहवारी के दौरान असुरक्षित साधनों के इस्तेमाल की जगह सुरक्षित साधन जैसे सेनेटरी पैड के शत-प्रतिशत इस्तेमाल को सुनिश्चित करना चाहिए।
इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जयहरीखाल डॉ शिवांगी यादव ने मासिक धर्म सम्बन्धी छात्राओं की समस्याओं का निवारण करते हुए जानकारी दी साथ उनकी मेडिकल टीम ने महाविद्यालय मे छात्राओं का हीमोग्लोबिन, बीऍमआई परिक्षण के साथ ही जिंक, आयरन, विटामिन-सी दवा आदि का वितरण भी किया । इस मौक़े पर मासिक धर्म सामाजिक संकुचिता, मानसिकता एवं जागरूकता विषय पर निबंध, प्रतियोगिता मे दीपा बीएड प्रथम, शालिनी एमए द्वितीय, एवं शौम्या कुकरेती बीएड तृतीय रही । वहीं पोस्टर प्रतियोगिता मे आकांशा बिष्ट बीएससी प्रथम, अभिनिता एमएससी द्वितीय एवं नौशीन बीएड तृतीय रही । वहीं पोस्टर प्रतियोगिता मे सुष्मिता बीएड को सांत्वना पुरुस्कार दिया गया । इस मौके पर संस्था द्वारा सेनेट्री पैड्स वेडिंग मशीन प्रदान की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो लवनी आर राजवंशी एवं संचालन डॉ पावनिका चंदौला ने किया । मौके पर डॉ प्रीति रावत, डॉ कृतिका क्षेत्री, डॉ अर्चना नौटियाल, डॉ शिप्रा, डॉ विनीता, डॉ श्रद्धा, डॉ गुंजन आर्य, डॉ रेखा यादव, सपना रौतेला , डाॅ नेहा सिमरन आदि उपस्थित रहे ।


