शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने दिए निर्देश, अपने टेंटेज में रहना सुनिश्चित करें सेक्टर मजिस्ट्रेट

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 23, 2021 1:08 अपराह्न

हरिद्वार । अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को तीन दिन में अपने टेंटेज में हर हाल में रहना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में महाकुंभ मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को भी मेंटेन कराएं।

अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र आज सीसीआर स्थित मेला नियंत्रण भवन में मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टर में अब तक हुए कार्य की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से उनके क्षेत्र में पेयजल, बिजली, शौचालय, ड्रेसिंग, लेवलिंग कार्यों की जानकारी मांगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रेमलाल ने बताया कि उनके सेक्टर में शौचालय, टेंटेज का काम पूरा हो चुका है। पानी की लाइनों का कार्य अधूरा है। इस पर अपर मेलाधिकारी ने इसे तत्काल कराने और अपने टेंटेज व सेक्टर क्षेत्र में सामानों की सुरक्षा का प्रबंध भी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने हर सेक्टर में साइनेज बोर्ड लगवाने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि हमेशा अपने सेक्टर में कराए गए कार्यों की अपडेट जानकारी रखे, जिससे पूछे जाने पर इसे बताने में आसानी रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशी ने मोतीचूर और भूपतवाला क्षेत्र में कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि भूपतवाला में सेक्टर मजिस्ट्रेट का टेंटेज नहीं लगा है, इस पर अपर मेलाधिकारी ने महाकुंभ मेला तहसीलदार मंजीत सिंह से समन्वय स्थापित कर इसे अविलंब लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी से अपने अपने सेक्टर में जल निकासी का प्रबंध भी समय रहते कराने को कहा।

सेक्टर मजिस्ट्रेट गौरव पांडेय ने बताया कि तीस बेड के अस्पताल निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सड़क पर रेत होने की जानकारी पर अपर मेलाधिकारी ने इससे संबंधित कार्य विभागों के अधिकारियों के माध्यम से कराने को कहा। हरकी पैड़ी, मंसादेवी क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेश सिंह मेहरा ने बताया कि प्रमुख कार्य हो चुके हैं। मेला क्षेत्र में सांपों के आने की संभावना को देखते हुए अपर मेलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता कराने का निर्देश दिया।

बैरागी क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट अजयवीर सिंह ने बताया कि उनके सेक्टर में 20 बेड के अस्पताल की क्षमता बढ़कर 50 बेड हो गई है, इस पर तेजी से काम चल रहा है। अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से अपने क्षेत्र में पेशवाई मार्ग पर सभी जरूरी प्रबंधों को कराने और क्षेत्र में जो भी बस स्टेशन या रेलवे स्टेशन हों वहां जाकर भी व्यवस्था की मानीटरिंग करने का निर्देश दिया। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अपने अपने क्षेत्र में गंदगी की समस्या उठाई, इस पर अपर मेलाधिकारी ने नगर आयुक्त से सफाई व्यवस्था में सुधार कराने को कहा। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट अब्ज प्रसाद वाजपेयी, अनिल शुक्ला, तकनीकी सेल के सहायक अभियंता अनंत सिंह सैनी, शिव दयाल आदि उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.