शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा, दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 23, 2021 12:53 अपराह्न

पौड़ी : सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए। निर्माणदायी संस्था पेयजल निगम एवं जल संस्थान को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए 31 मार्च 2021 से पूर्व हर घर को नल से संयोजित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें।

बैठक में वर्तमान प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान पौड़ी की प्रगति रिपोर्ट कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिये। वहीं उन्होंने पेयजल निगम एवं जल संस्थान को कार्य वितरण सही तरीके से करने को भी कहा।ताकि योजना समय पर पूर्ण हो सकें। उन्होंने कहा कि फेस-1 व फेस-2 के कार्य एक ही विभाग द्वारा किये जायें, ताकि कार्यों में एकरूपता बनी रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य प्रगति की निर्धारित प्रारूप पर अद्यतन सही सूचना परियोजना प्रबन्धक स्वजल को समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही गैर आबाद राजस्व गांव का डाटा भी बनाने को कहा।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी विभागों से जल जीवन मिशन के तहत आवंटित राजस्व ग्राम, वीएपी, वीडब्लूएससी गठन, कार्यों की संख्या, गठित डीपीआर, टीएसी, डीडब्लूएसएम से जारी टेण्डर, कार्य प्रारम्भ/आवंटन की अद्यतन कार्य प्रगति की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की कार्य प्रगति से अवगत कराया गया। साथ ही जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबन्धक स्वजल को संबंधित विभागों से भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का विवरण लेने के निर्देश दिये।

जल जीवन मिशन के तहत कार्यदायी विभाग स्वजल, जल निगम पौड़ी, जल निगम श्रीनगर, जल निगम कोटद्वार, जल संस्थान पौड़ी, जल संस्थान कोटद्वार को आवंटित राजस्व ग्राम करीब 3041 के लिए एफएचटीसी(फक्शनल हाउस टेप कनेक्शन) के अन्तर्गत लक्ष्य एक लाख 24 हजार 497 के सापेक्ष विभागों द्वारा 45 हजार 80 एफएचटीसी की पूर्ति की गई। बैठक में परियोजना प्रबन्धक स्वजल दीपक रावत, अधी.अभि. जल संस्थान प्रवीण सैनी, अधि.अभि.जल संस्थान एल.सी.रमोला, एस.के. राय, जल निगम पी.सी.गौतम, सहा.अभि. जल संस्थान डी.एन. जोशी, जल निगम नरेन्द्र नवानी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.