शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लाइजन आफिसर्स अपने से संबधित दायित्वों के निर्वहन के लिए पूरी तरह से रहेंगे उत्तरदायी – डीएम स्वाति एस भदौरिया

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 22, 2021 11:01 अपराह्न

चमोली : गैरसैंण (भराडीसैंण) में अगामी 01 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र में प्रतिभाग करने वाले महानुभावों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के स्वागत सत्कार एवं जरूरी सुविधाओं के जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने लाइजनिंग आफिसर तैनात कर दिए है। महानुभावों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के भराडीसैंण पधारने से लेकर उनके आवास, भोजन, परिवहन आदि व्यवस्थाओं हेतु लाइजेनिंग ऑफिसरों को पूरी जिम्मेदारी दी गई है। सभी लाइजन अधिकारियों को 28 फरवरी को सुबह ठीक 9:30 बजे भराडीसैंण में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के भी निर्देश जारी किए गए है।

जिलाधिकारी ने सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में सभी लाइजेनिंग ऑफिसरों की बैठक लेते हुए निर्देशित किया कि महानुभावों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करते हुए उनके पधारने, भराडीसैंण में भोजन एवं आवास की पूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कहा कि मंत्रीगणों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार से चूक न हो, इसका पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि लाइजन आफिसर्स अपने से संबधित दायित्वों के निर्वहन हेतु पूरी तरह से उत्तरदायी रहेंगे और सभी दायित्व ससमय संपादित करेंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लाइजन आफिसर अपने से संबधित महानुभाव एवं वरिष्ठ अधिकारियों से टेलीफोन पर संपर्क कर अपना परिचय एवं संपर्क नंबर देते हुए उनके व उनके स्टाॅफ के भराडीसैंण पधारने संबधी कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी लेना सुनिश्चित करें। साथ ही महानुभाव के लिए भराडीसैंण में आवंटित आवास की पूर्व से ही जानकारी लेकर आवास में सभी जरूरी व्यवस्थाओं की स्वयं जांच करें। महानुभावों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के भराडीसैंण पहुॅचने पर उनको रिसीव करते हुए आवंटित आवास तक पहुॅचाएं एवं जब तक महानुभाव भराडसैंण में ठहरे या सत्र की समाप्ति तक उनके संपर्क एवं निर्देशन में रहते हुए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बताया कि दूरसंचार के लिए जिओ ने भराडीसैंण में दो टावर लगा दिए है। जिओ की कैनोपी से सिम भी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही यहाॅ पर बीएसएनएल की सेवा भी सुचारू रहेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी प्रकार की कोई कठिनाई, शिकायत या समस्या होने पर भराडीसैंण में स्थित कंट्रोल रूम में मुख्य विकास अधिकारी चमोली एवं प्रभारी कन्ट्रोल रूम जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से संपर्क करते हुए समस्या का सामधान करें। आवसीय व्यवस्था हेतु प्रभारी आवासीय व्यवस्था एसडीएम गैरसैंण, खानपान व्यवस्था हेतु प्रभारी मुख्य उद्यान अधिकारी और आवासों में साफ सफाई के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोपेश्वर से संपर्क करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लाइजन आफिसर अपना एवं अपने कार्मिकों का पास अवश्य बनाए और किसी को वाहन की आवश्यकता हो तो डिमांड करें। बैठक में सत्र के लिए नियुक्त सभी लाइजन आफिसर उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.