कोटद्वार । काशीरामपुर निवासी पूर्व नगर महामंत्री भाजपा किशोर कुमार कोटनाला ने प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द वर्मा व सेक्टर प्रभारी राजेन्द्र जजेडी की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी का दामन थामा , पार्टी का दामन थामने के पश्चात किशोर कुमार कोटनाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी का माॅडल जिस प्रकार से शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा व महिलाओं के सम्मान में मेट्रो व सरकारी बसों में किराये की छूट है इसी तर्ज पर पूरे उत्तराखण्ड के वासी एकजुट होकर आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तराखण्ड में बनायेगे व उत्तराखण्ड में भी अच्छे सरकारी स्कूल व सरकारी अस्पताल होंगे और लोगों को बिजली व पानी के बिलों से राहत मिलेगी और हमारी नौजवान पीढ़ी को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों का रूख नहीं करना पड़ेगा इस मौके पर युवा नेता तनुज रावत, शुभम रावत व आकाश ढौढियाल, अक्षय, शौरभ शर्मा, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे ।




