शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल ने विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर आयोजित किया जागरूकता शिविर

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 20, 2021 9:16 अपराह्न

पौड़ी : विश्व सामाजिक न्याय दिवस (World Day on Social Justice) के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा आज मैसमोर इंटर काॅलेज पौड़ी गढ़वाल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सिविल जज(सी.डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल इन्दु शर्मा ने कहा कि सामाजिक न्याय दिवस का इस साल का थीम है, ‘‘A Call for Social Justice in the Digital Economy” जिसका उदेश्य कोविड-19 की वजह से जो अर्थव्यवस्था ठप हो गयी है ओर अधिकांश कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं उनकी बेहतरी के प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि सयुंक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पहली बार 2007 में इसकी घोषणा की गई ओर उसके बाद पहली बार 20 फरवरी, 2009 में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया था।

शिविर में इंदु शर्मा ने कहा कि दुनियाभर में आज 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस/वल्र्ड सोशल जस्टिस डे मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में रह रहे हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से इंसाफ दिलाना और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है। उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी बच्चों से कहा कि आज संकल्प लें कि कम से कम दो लोगों को सामाजिक न्याय के बारे में बतायेंगे, तभी यह अवधारणा फलीभूत होगी। कहा कि सामाजिक न्याय से मतलब यहां सिर्फ इंसाफ से नहीं है बल्कि समाजिक न्याय समाज में रह रहे लोगों को समान अवसरों, समान रूप से धन का वितरण, स्वास्थ्य सुविधा और समाज के भीतर विशेषाधिकारों से जुड़ा है। सामाजिक न्याय में मानवाधिकारों और उन लोगों की देखभाल भी शामिल है जिन्होंने ऐतिहासिक रूप से नस्ल, धर्म, लिंग और आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर भेदभाव का सामना किया है।

शिविर में सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल कुमार सेमवाल ने छात्रवृति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि छात्र-छात्रायें इसका लाभ लेने के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं चाइल्ड हेल्प लाइन पौड़ी से रविंद्र चन्द्र ने बच्चो को 1098 निःशुल्क हेल्प लाइन के बारे में तथा अध्यक्ष बार एसोसियशन आशीष जदली ने आरटीआई के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मैसमोर इण्टर कॉलेज तरूण चैफिन, रिटेनर एडवोकेट पंकज नेगी, अध्यापक मैसमोर इण्टर कॉलेज अविनाश, मंजू गौनियाल, अंजू चैहान, डीएलएसए से निशा नौटियाल, अजयपाल सिंह, अवतार सिंह सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.