शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्राकृतिक आपदा में लापता 206 लोगों में से 62 के शव बरामद, 34 लोगों की हो गयी हैं शिनाख्त, रेस्क्यू जारी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 20, 2021 8:00 अपराह्न

चमोली : चमोली जनपद के आपदा प्रभावित इलाकों से मलवे में दबे व्यक्तियों की खोजबीन लगातार जारी है। जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया ने शनिवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र तपोवन व रैणी मे रेस्कयू कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। तपोवन बैराज मे जमा मलवे को खाली करने के लिए एनटीपीसी को अतिरिक्त मशीनें लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बैराज मे नदी का पानी न जाए इसके लिए बैराज के ऊपर छोर से नदी को दूसरी ओर डायबर्ट करने को कहा। ताकि बैराज और टनल से मलवे का जल्दी निस्तारण किया जा सके।

राहत कार्यों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि लापता 206 लोगों में से अब तक 62 लोगों के शव और 28 मानव अंग बरामद किए जा चुके है। अभी तक 34 की शिनाख्त हो चुकी है। जबकि 142 लोग लापता है। प्रभावित क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य शिविरों में अब तक 2088 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वही अब तक 176 पशु चिकित्सा के साथ दवा एवं 84 फीड ब्लाक वितरित किए गए। प्रभावित परिवारों को 553 राशन किट वितरण के अतिरिक्त तोपोवन और रैणी में संचालित राहत शिविरों में अब तक 7703 लोगों को भोजन कराया गया। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में क्लोरीनेशन के उपरान्त पेयजल आपूर्ति सुचारू है।

बैराज मे पम्पों से पानी निकालने के बाद इसमें भरा मलवा सूखने लगा है और इसमे एक्साबेटर मशीने लगाकर मलवे खोजवीन जारी है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि रैणी क्षेत्र मे भी मैन साइट पर खोजवीन का काम पूरा हो चुका है। नदी के किनारे भी खोजबीन की जा चुकी है और अब नदी के ऊपरी साइड मलवे से दबे लोगो की तलाश की जा रही है। जोशीमठ लाल बाजार स्थित एचसीसी कार्यालय मे आर्मी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ, एनटीपीसी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ रेस्क्यू कार्यो की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने एनटीपीसी को क्षेत्र मे फैले मलवे का उचित निस्तारण कराने के निर्देश दिए ताकि भविष्य मे कोई खतरा पैदा न हो। इस दौरान मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए टनल और बैराज साइड में भरे मलवे का तेजी से निस्तारण पर जोर दिया गया। वही जिलाधिकारी ने एनटीपीसी को प्रभावित लोगों में शीघ्र मुआवजा वितरण कराने के भी निर्देश दिए। लोनिवि को रैणी-जुगजू व भंग्यूल में लाक ब्रिज तथा बीआरओ को रैणी मे वैली ब्रिज के निर्माण कार्यो मे तेजी लाने को कहा। मृतक पशुओं के मुआवजा वितरण के लिए एसडीएम को भौतिक सत्यापन करने को कहा। ताकि शासन से गाइडलाइन आने पर मुआवजा वितरण किया जा सके।

बैठक में एनटीपीसी के महाप्रबंधक ने बताया कि टनल मे पानी है जिसे पम्पिंग कर निकाला जा रहा जिससे टनल से मलवा निकालने मे देरी हो रही लेकिन टनल में रेस्क्यू कार्य लगातार जारी है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, सेना के एलटी सीओ विवेक सहाय, एनडीआरएफ के डीसी आदित्य प्रताप सिंह, आईटीबीपी के एसी शेर सिंह बुटोला, एनटीपीसी के एजीएम आरएन सहाय, एडीएम अनिल चन्याल, एसडीएम कुमकुम जोशी, सीवीओ डॉ. शरद भंडारी, ईई आरडब्लूडी अला दिया, ईई लोनिवि डीएस रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.