कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 37 झंडीचौड निवासी समाजसेवी स्व वेदप्रकाश को उनकी पुण्यतिथि पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी वहीं उनके जीवनी में प्रकाश डालते हुए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया ! इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और कोटद्वार नगर निगम की महापौर हेमलता नेगी द्वारा दीप प्रज्वलित क़र श्रद्धाजलि दी गयी ! इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि समाजसेवी स्व वेदप्रकाश का जन्म 1935 में हुआ था ! समाज में लोकप्रिय होने के कारण 1972 में ग्राम झंडी चौड़ पश्चिम के ग्राम प्रधान बने.
उन्होंने 1972 से 1988 15 साल तक ग्राम प्रधान के पद पर आसीन रहे । स्व वेदप्रकाश को उनके द्वारा गांव में विकास के लिए जाना जाता रहा है उनके जीवन काल में टूबवेल न एक को सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में जाना जाता है । उनके अंतिम समय में घर पर खेती के कार्यो में व्यस्त रहे जिसके कारण 2002 में अपनी खेत कि फसलों के देखभाल करते हुए जंगली हाथी द्वारा उन्हें पटक कर रोंद दिया गया जिसमें उनकी मृत्यु हो गयी थी । इस अवसर पर वार्ड 37, 38, के पार्षद सुखपाल शाह, अमित नेगी, दुदुम्भी के प्रधान संपादक सुधींद्र नेगी, भारत भूषण, पूर्व प्रधान पूरन चंद्र, विशम्बर दयाल मुनि ट्रस्ट के सचिव सुरेंद्र लाल आर्य, विकास कुमार आर्य, चंद्रमोहन, प्रेम सिंह चौहान,आदि ने उपस्थित रहकर अपने यादों को स्थानीय ग्रामीणों में साझा किया । इसके बाद स्थानीय पार्षदों द्वारा मेयर हेमलता नेगी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उन्होंने नंबर एक ट्यूबवेल के पास स्मृति द्वार बनाने की बात कही ।



