कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के सनेह मल्ली के ग्रामीणों द्वारा शनिवार को तहसील प्रांगण में पहुंचकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा । जिसमें उन्होंने स्नेह मल्ली में हो रहे अवैध खनन को लेकर आपत्ति जताई । ज्ञापन में बताया कि सनेही मल्ली के बीचो-बीच खनन का स्टॉक पड़ा हुआ है तथा खनन माफियाओं द्वारा रात को उक्त खनन की चोरी की जा रही है । 1 साल पूर्व जब सनेह के ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था उसके उपरांत अवैध खनन को बंद कर दिया गया था ।किंतु अब वर्तमान समय में खनन माफियाओं द्वारा जोर जबरदस्ती उक्त खनन को ले जाया जा रहा है । उन्होंने ज्ञापान के माध्यम से खनन माफियाओं पर त्वरित अंकुश लगाने की मांग की है । इस अवसर पर जगदीश सिंह नेगी, जगमोहन सिंह, रविंद्र कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे ।



