कोटद्वार । बसंत पंचमी मंगलवार को पूरे शहर में श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस मौके पर स्कूलों में सरस्वती पूजन समेत विविध कार्यक्रम हुए। छात्रों व शिक्षकों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की। बसंत पंचमी के मौके पर स्कूलों में बच्चों व शिक्षकों ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान बच्चों को पीले वस्त्र व पीले राशनों का उपयोग करने के पीछे के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अवगत कराया गया। कई शिक्षण संस्थाओं में हवन भी किया गया। विद्यालयों में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए ।
जशोधरपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन कार्यक्रम के साथ हवन किया गया । जिसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल केमिनी ने सरस्वती पूजन के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी । साथ ही लोगों से विद्यालय में नवीन सत्र हेतु पंजीकरण के लिए आह्वान किया उन्होंने बताया कि सरस्वती पूजन के शुभ अवसर पर नवीन सत्र हेतु 5 शिशुओं का पंजीकरण किया गया है । इस अवसर पर अभिभावकों का छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।




