गुरूवार, जून 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हम सब तभी तक सुरक्षित हैं, जब तक हमारा पर्यावरण सुरक्षित है – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 8, 2022 3:12 अपराह्न
कोटद्वार । आजादी के अमृत महोत्सव पर पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुक्रवार से हरियाली सप्ताह महोत्सव का पूरे देश में शुभांरभ किया गया ।इसी कड़ी में  कोटद्वार के नगर वन क्षेत्र पनियाली में वन विभाग ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया , इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । उन्होंने कहा कि जीव सृष्टि की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो, क्योंकि हम तभी तक सुरक्षित हैं, जब तक हमारा पर्यावरण सुरक्षित है। राजकीय महाविद्यालय मार्ग पनियाली वन क्षेत्र में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पौधे रोपित करने से पहले विधानसभा अध्यक्ष सहित वन विभाग के अधिकारियों एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि “आजादी का अमृत महोत्सव” की भावना के तहत  “हरियाली महोत्सव” का आयोजन न सिर्फ वर्तमान पीढ़ी के जीवन को बनाए रखने बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने में पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए किया जा रहा है। उन्होनें कहा की जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में पेड़ अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से संबंधित पहल के पूरक के रूप में इस महोत्सव का बेहद महत्व है। पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और इस धरती को इकोसिस्टम से जुड़ी विभिन्न सेवाएं प्रदान करने में वन, हरियाली की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से देशभर में हरियाली महोत्सव मनाया जा रहा है।
कहा कि आधुनिक जीवन शैली एवं रसायनिक दवाओं आदि के प्रयोग से हमारा पेयजल, खाद्य पदार्थ एवं हमारे आस-पास का वातावरण दूषित होता है जिससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि अपने स्तर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के साथ-साथ लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित एवं जागरूक किया जाए। उन्होनें कहा की वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत परंपरागत वृक्षों जैसे पीपल, बरगद व अन्य औषधीय वृक्षों को महत्व देने की आवश्यकता है। ये वृक्ष प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण में योगदान देते हैं। इस अवसर पर लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ अमरीश कुमार, रेंजर बीडी तिवारी, एसडीओ किशोर नौटियाल, रेंजर अजय ध्यानी, एसडीओ कैंथोला, सुमन कोटनाला, लक्ष्मी मधवाल, सुरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य चंदन सिंह, सौरभ नौडियाल, राजेंद्र प्रसाद पंत सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
  • धामी सरकार ने लिया फैसला, नीट छात्रों को फ्री बस सेवा का ऐलान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
  • सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.