posted on : जुलाई 7, 2022 7:18 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समस्त जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में दिनांक 07 जुलाई 2022 थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को परमार्थ निकेतन आश्रम क्षेत्र में एक महिला का पर्स मिला जिसमें रु0 9500/- नगद,आधार कार्ड, 03 ए0टी0एम0 02 एसबीआई व 01 पीएनबी तथा एक चांदी का लॉकेट तथा अन्य दस्तावेज थे। दस्तावेजों को चैक करने पर उक्त पर्स के स्वामी सुमन रानी पत्नी सुरेश कुमार, निवासी-सरस्वती बिहार, अंबा कॉलोनी, उचामन सिटी राजस्थान को थाना लक्ष्मणझूला पर बुलाकर उनका पर्स व सभी सामान सुपुर्द किया गया। उक्त महिला सुमन रानी व जनता के व्यक्तियों द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।


