गुरूवार, जून 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार में भी हुआ पहली इलेक्ट्रिक कार का रजिस्ट्रेशन, ARTO पंकज श्रीवास्तव ने दी जानकारी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 8, 2022 12:06 अपराह्न

कोटद्वार : कोटद्वार में आज पहली इलेक्ट्रिक कार का रजिस्ट्रेशन उप संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा किया गया है। कोटद्वार के एक बैंक के प्रबंधक आशीष मधवाल ने पहली इलैक्ट्रिक कार खरीदी है। उप संभागीय परिवहन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे कार्यालय द्वारा आज पहली इलेक्ट्रिक कार का रजिस्ट्रेशन किया गया है, ये कार टाटा कंपनी की है और इसमें पेट्रोल डीजल के वाहनों की तरह टैक्स नहीं लगता है ये टैक्स फ्री होते है।

इलेक्ट्रिक कार के फायदे

चाहे बात पर्यावरण की हो, या बात हो सस्ते ईंधन की, Electric Car कार लोगों की ऐसी सभी जरूरतों पर खड़ी उतरती है। ये सुविधाजनक होने के साथ ही कम खर्चीली है। इसके अलावा Electric Car के ऐसे कई अन्य फायदे हैं। जिसके बारे में नीचे बाते की गयी है।

महंगे ईंधन से छुटकारा

इलेक्ट्रिक कार में मौजूद बैटरी को आप अपने घर पर ही बिजली के सॉकेट से जोड़ कर चार्ज कर सकते हैं और किसी भी ईंधन की तुलना में काफी सस्ती पड़ती है। इलेक्ट्रिक कार का सबसे बड़ा फायदा ये है की आपको बार-बार पेट्रोल पंप के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। जब आप घर पर सो रहे या ऑफिस में ही क्यों न हो आप इसे कहीं भी बढ़ी आसानी से चार्ज कर सकते हो। इसके अलावा अत्यधिक पैसों की बचत की इच्छा रखने वाले लोग, अपने घर की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर भी इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज कर सकते हैं।

सुविधाजनक

इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने की प्रक्रिया काफी आसान है। EV Car को चार्ज करना किसी फ़ोन को चार्ज करने जितना ही आसान है। इसके लिए आपको केवल चार्ज के एक हिस्से को अपनी कार में और तो वहीं दूसरे हिस्से को बिजली के बोर्ड में लगानी पड़ती है।

बचत

बिजली की प्रति यूनिट दर ईंधन से काफी कम है। Electric Car में प्रति किलोमीटर चलने की खर्च काफी कम होती है। जिससे आपके पॉकेट पर ज़्यादा भार नहीं पड़ता और कम पैसों में भी आप अपनी कार से ट्रिप का प्लान कर सकते हो, वो भी बगैर पैसों के बारे में सोचे हुए। इलेक्ट्रिक कार पैसों की बचत करने का मुख्य जरिया बनता है।

हानिकारक गैस उत्सर्जित नहीं होता

इलेक्ट्रिक कार किसी भी पर्यावरण प्रेमी का पहला पसंद हो सकता है। इसके पीछे का सबसे बड़ा और मुख्य कारण है इसके इंजन से किसी भी तरह की प्रदूषित गैस का बाहर नहीं निकलना। जिस तकनीक से आपके घर में लगे पंखे चलते हैं, ठीक उसी तकनीक पर इलेक्ट्रिक कार भी चलती है। इसमें पहियों को चलाने के लिए मोटर लगे होते है और इन मोटरों को बिजली कार में लगे बैटरी से मिलती है। चूँकि इस प्रक्रिया में कहीं भी ईंधन का दहन शामिल नहीं है, इसलिए इससे हानिकारक गैसों का उत्त्सर्जन नहीं होता।

सुरक्षित है

जिस टेस्टिंग प्रक्रिया से पेट्रोल या डीजल से चलने वाली कार गुजरती है, ठीक उसी प्रक्रिया से इलेक्ट्रिक कार भी गुज़रती है। इलेक्ट्रिक कार को भी सभी सुरक्षा से जुड़े मानकों पर खड़ा उतरना आवश्यक होता है। इलेक्ट्रिक कारों का सुरक्षित होने का सबसे मुख्य कारण है इसमें Combution Engine का नहीं होना।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
  • धामी सरकार ने लिया फैसला, नीट छात्रों को फ्री बस सेवा का ऐलान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
  • सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.