शनिवार, जून 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रोगी कल्याण समिति का होगा गठन – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

सीएमओ को दिये टेलीमेडिसिन सेवा शुरू करने के निर्देश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर तैनात होगी आईईसी टीम

शेयर करें !
posted on : जुलाई 6, 2022 9:59 अपराह्न
देहरादून : सूबे में गरीब एवं असहाय मरीजों के उपचार हेतु शीघ्र ही रोगी कल्याण समिति का गठन किया जायेगा। समितियां ब्लॉक एवं जिला स्तर के चिकित्सालयों में गठित की जायेंगी, जो यहां आने वाले गरीब मरीजों का उपचार रोगी कल्याण कोष से करने की संस्तुति करेगी। इसके अलावा जिला स्तर पर टेलीमेडिसिन सेवाओं को विस्तारित किया जायेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक प्रचार एवं प्रसार व जनजागरूकता के लिये शीघ्र ही जिला एंव ब्लॉक स्तर पर आईईसी टीम गठित की जायेगी।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें गरीब एवं असहाय मरीजों के इलाज हेतु प्रत्येक ब्लॉक एवं जिला अस्तालों में रोगी कल्याण समिति एवं रोगी कल्याण कोष के गठन का निर्णय लिया गया। यह समिति अस्पतालों में आने वाले असहाय एवं गरीब मरीजों के उपचार का खर्चा वहन करेगी। विभागीय अधिकारियों को समिति एवं कल्याण कोष के गठन का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये हैं। समिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जायेगी। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहत्तर एवं सुलभ बनाने के लिये सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिला स्तर पर टेली मेडिसिन सेवा का विस्तार करने को कहा गया है। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार एवं प्रसार के लिये शीघ्र ही जिला एंव ब्लॉक स्तर पर आईईसी टीम गठित करने हेतु विभागीय अधिकारियों को पूर्व में स्वीकृत पदों का ढ़ांचा पुनर्गठित करने के निर्देश दिये गये हैं। आम मरीजों की सुविधा के लिये सभी सरकारी अस्पतालों में सीटीजन चार्टर स्थापित कर निःशुल्क पैथौलॉजी जांच एवं मुफ्त दवा वितरण की जानकारी अंकित करने को कहा गया है ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ मरीज उठा सके।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य राधिका झा, मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ0 आशीष श्रीवास्तव, महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ0 शैलजा भट्ट, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ0 आशुतोष सयाना, डॉ0 एम.सी. पंत, सीएमओ देहरादून डॉ0 मनोज उप्रेती, सीएमओ टिहरी डॉ0 जैन,  सीएमओ पौड़ी डॉ0 प्रवीन कुमार, सीएमओ हरिद्वार डॉ0 खगेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.