चमोलीः बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं. जिस वजह से हाईवे बंद हो गया था. पुलिस ने सभी वाहनों को रोक दिया था. लगाातर बोल्डर गिरने से हाईवे खोलने में दिक्कतें आ रही थी. अब हाईवे खोल दिया गया है.
आपको बता दें कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने और खुलने का सिलसिला जारी है. कल रात से भारी बारिश के चलते लामबगड़ और बलदौड़ा में मलबा गिर रहा था. देर रात भी बलदौड़ा में पत्थर गिरने के हाईवे बंद हो गया था. इनदिनों उत्तराखंड में चारधाम यात्रा भी चल रही है. ऐसे में यात्रियों को गोविंदघाट गुरुद्वारे में रोका गया था.
हाईवे बंद होने पर 300 से 400 यात्री गोविंदघाट में हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे थे. हालांकि, लामबगड़ में सुबह हाईवे खुलते ही 150 से 200 वाहन बदरीनाथ भेजे गए, लेकिन पानी बढ़ने और पत्थर आने से हाईवे फिर बंद हो गया था. यात्रियों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर रोका गया था.


