रविवार, मई 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : शिवालिक नगर के ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े हुई लूट, ग्राहकों ने एक बदमाश को दबोचा

शेयर करें !
posted on : जून 8, 2022 7:28 अपराह्न

 

हर‍िद्वार : हरिद्वार शहर में दिनदहाड़े उस वक्त हड़कंप मच गया। जब कुछ बदमाश शिवालिक नगर के एक ज्वेलर्स के शोरूम में घुस गए। बदमाशों ने वहां लूट को अंजाम दिया। लेकिन, शोरूम में मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए की और एक बदमाश को वहीं दबोच लिया। लोगों ने बदमाश को पकड़ कर जमकर कुटाई की और हाथ पांव बांधकर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार शिवालिक नगर में अमन ज्वेलर्स शोरूम में दोपहर करीब दो बजे तीन बदमाश तमंचा लेकर अंदर घुस आए। जबकि उनके कुछ साथी बाहर निगरानी करने लगे। शोरूम मालिक अमन को तमंचे के बल पर काबू में करते हुए उन्होंने जेवर नकदी समेटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने शोरूम मालिक के सिर पर तमंचे की बट से हमला भी किया, जिससे वह घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और बदमाश आनन-फानन में जेवर नकदी छोड़कर भागने लगे। एक बदमाश को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।

पुलिस के आने तक स्थानीय व्यापारियों ने बदमाश के हाथ बांध दिए और तमंचा भी कब्जे में ले लिया। दिनदहाड़े घटना की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया और एक टीम में ज्वेलर्स शोरूम पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। इसके बाद पूरे शहर में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया, पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि फरार बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ‘जश्न-ए-देहरादून’ की तारीख घोषित, पहुंचेंगे ख्यातिप्राप्त कवि और शायर
  • नशे के खिलाफ पौड़ी की अनूठी पहल, अनमोल जीवन से जागरुक होगी नयी पीढ़ी
  • जल संकट वाले क्षेत्रों को मिलेगी राहत, नयार नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं का होगा स्थलीय सत्यापन
  • कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश, बेड पर मृत मिले युवक और युवती
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान, सीएम धामी के नेतृत्व में बीजेपी 2027 में लगाएगी हैट्रिक
  • विकसित भारत 2047 सरकार का सपना ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है – नितिन नबीन
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान, सीएम धामी के नेतृत्व में बीजेपी 2027 में लगाएगी हैट्रिक
  • विकसित भारत 2047 सरकार का सपना ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है: नितिन नबीन
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, अवैध निर्माण सील
  • सम्पत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 01 करोड़ 65 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.