posted on : जून 5, 2022 5:50 अपराह्न
गोपेश्वर : राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार नई दिल्ली ,पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रेषित सूचनार्थ के अनुसार आज 05 जून 2022 को गोपेश्वर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीन इकाइयों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में महाविद्यालय के परिसर, उसके बोटैनिकल गार्डन, महाविद्यालय के छात्रावास व प्राचार्य के आवास के आसपास की जगह पर विभिन्न प्रकार के फलदार व जंगली स्थानीय पौधे जैसे कि रुद्राक्ष, माल्टा, अमरूद, रबड़ आदि के पौधे लगाए गएI इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आर.के. गुप्ता व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भालचंद्र सिंह नेगी तथा कार्यक्रम अधिकारी बंदना लौहनी और डॉ. रचना टम्टा, डॉ. जगमोहन सिंह नेगी सहित अन्य प्राध्यापक भी सम्मिलित थेI इस कार्यक्रम की अगुवाई प्राचार्य महोदय द्वारा की गईI


