posted on : जून 5, 2022 4:58 अपराह्न
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पौड़ी के जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल रविवार को रामनगर सिगड्डी बस सेवा को फिर से संचालित करने की मांग को लेकर परिवहन मंत्री चंदनराम दास से मिले व उन्हें एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कोरोना काल से पूर्व परिवहन विभाग की एक बस सेवा रामनगर सिगड्डी संचालित होती थी किंतु यह सेवा कोरोना काल में बंद कर दी गई थी । सिगड्डी क्षेत्र में कुमाऊं मूल के कई परिवार रहते हैं। इस बस सेवा के चालू रहने से उन्हें अपने पैत्रिक गांवों तक पहुंचने में आसानी होती थी लेकिन बस सेवा के बंद होने से उन्हें वर्तमान में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए व्यापक जनहित को देखते हुए इस बस सेवा को पुनः आरंभ किया जाना चाहिए।


