posted on : जून 5, 2022 4:21 अपराह्न
कोटद्वार । अत्यधिक भीड़ को देखते हुए आजकल सिद्धबली मंदिर में चेन स्नेचर एक्टिव हो गये है । रविवार को सिद्धबली मंदिर में इस तरह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी जैसे की सिद्धबली बाबा का तीन दिवसीय अनुष्ठान चल रहा हो ।दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन पुल तक पहुंच गई थी । इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए चेन स्नेचरो ने रविवार को श्रद्धालु महिलाओं के गले से बड़ी आसानी से चेन खींचने में कामयाब हो गए ।बिजनौर निवासी महिलाओ ममता और रूक्मणी ने इसकी शिकायत कोटद्वार कोतवाली में की है । उन्होंने बताया कि जब हम प्रसाद चढ़ाकर नीचे उतर रहे थे तो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके गले की चेन खींच ली । वही अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस समय ज्यादा भीड़ होने की वजह से जिन भी असामाजिक तत्वों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे । पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेन स्नेचरो को ढूंढ रही है ।


