posted on : जून 5, 2022 12:39 अपराह्न
देहरादून : स्पेशल टास्क फोर्स एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स टीम द्वारा 97 ग्राम स्मैक, के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार। उत्तराखण्ड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज दिनांक 02 जून 2022 को थाना रायपुर क्षेत्र से 97 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा राज्य के युवाओं तथा स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य बढते नशे की प्रवृति की रोकथाम तथा अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही हेतु एसटीएफ के अधीन एन्टी ड्रग टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिसके द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु नशा तस्करों की धड़पकड़ गिरफ्तारी की जा रही है।
इसी क्रम में ’देहरादून जिले में नियुक्त एडीटीएफ टीम द्वारा थाना रायपुर देहरादून क्षेत्र मे सहस्त्रधारा रोड पर स्थित होटल में छापा मारकर अभियुक्त राहुल कुमार उर्फ योगी पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी ग्राम नेमतपुर थाना नगीना जिला बिजनौर के कब्जे से 76 ग्राम स्मैक तथा अभियुक्त मोकेंद्र उर्फ मोनू पुत्र नवबहार निवासी ग्राम आजमाबाद थाना किरतपुर जिला बिजनौर को 21 ग्राम स्मैक के साथ तथा नशे के अवैध व्यापार से कमाए गए अवैध 8980 रूपए बरामद करते हुए अभियुक्तगणों उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया ।पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया है ।
पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त ने बताया कि वह वर्ष 2020 में अपने दोस्त के साथ 1 किलो से अधिक स्मैक के साथ एसटीएफ टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था वर्तमान में नगीना से लाला राधे श्याम कॉलेज से वकालत की पढ़ाई कर रहा है । वकील की फीस तथा अपने खर्चे निकालने के लिए यह कार्य कर रहा था।
प्रभारी एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें । किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें । नशा एक धीमा जहर है जिससे खुद भी बचें तथा अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखें । नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड से सम्पर्क करें। संपर्क 0135-2656202, 9412029536
गिरफ्तार अभियुक्त
- राहुल कुमार उर्फ योगी पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी ग्राम नेमतपुर थाना नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष
- मोकेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र नवबहार निवासी ग्राम आजमाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष
बरामदगी का विवरण
- 97 ग्राम स्मैक के साथ नशे के व्यापार से कमाए गए अवैध 8980 रूपए
गिरफ्तारी एडीटीफ एसटीएफ पुलिस टीमः-
- निरीक्षक शरद चन्द्र गुसांई
- उप निरीक्षक विकास रावत
- कॉन दीपक नेगी
- हे का प्रो चिरंजीत सिंह
- का जय सिंह
- का प्रदीप जुयाल
नोट : अभियुक्त राहुल के विरुद्ध जनपद हरिद्वार के थाना श्यामपुर में ndps में तथा थाना कनखल में मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं।


