गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पवित्र चारधाम में साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान – पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2022 6:33 अपराह्न
देहरादून : दो साल बाद बिना बंदिशों के शुरू हुई चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं से अपील करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देवभूमि के पवित्र चारों धामों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। शनिवार को उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के सभागार में पर्यटन विभाग व चारधाम यात्रा से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि तीर्थ स्थलों पर सफाई पर ध्यान देकर आस्था को नया आयाम दें।
बैठक में जिलाधिकारी चमोली, जिलाधिकारी उत्तरकाशी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग और एसडीएम बड़कोट ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए आ रहे हैं। खासकर केदारनाथ धाम में हर दिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं से अपील करते हुए पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि जिस तरह से हम अपने घर पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते है उसी प्रकार उत्तराखण्ड के तीर्थ स्थलों में दर्शन पूजन के साथ स्वच्छता की भी साधना करें।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में स्वच्छता बनाए रखने के लिए केदारनाथ धाम को 07 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में एक सुपरवाइजर और एक नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जबकि पैदल यात्रा मार्ग से लेकर मंदिर परिसर के आसपास 323 शौचालय बनाए गए हैं। हर एक पड़ाव में 60-70 शौचालय बनाए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि धाम में ही गीले और सूखे कूड़े को अलग करने के बाद ही डंपिंग जोन तक पहुंचाएं। केदारनाथ धाम के यात्रा मार्गों पर कूड़ा फैलाने वाले 1100 दुकानदारों के चलान किए जा चुके हैं।
खोड़े-खच्चरों की मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी और जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को निर्देश देते हुए कहा कि यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में जाने से पहले जिस तरह तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें आगे भेजा जा रहा है वैसे ही घोड़े-खच्चरों की भी स्क्रीनिंग कर उन्हें आगे भेजा जाए। धामों में स्वच्छता बनाए रखने और कूड़े को कूड़ेदान में डालने के लिए समाचार पत्रों, लाउडस्पीकर और अभियान के तहत स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हेली सेवा के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बल्क बुकिंग और हेली सेवा के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में अपर सचिव पर्यटन सी. रविशंकर, यूटीडीबी के निदेशक अवस्थापना ले. कर्नल दीपक खण्डूरी, अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान, अपर निदेशक पूनम चंद, उप निदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार, पीआरओ केके जोशी आदि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 03 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं में से एक
  • निर्जला एकादशी पर हिन्दू जागरण मंच ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को वितरित की लस्सी व शिकंजी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, शंकरपुर में लगाई चौपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय और अदालीखाल पंपिंग योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जन समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
  • वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका
  • पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए
  • उत्तराखंड : गंभीर बीमारी के आधार पर तबादलों को मंजूरी, अनुरोध वाले शिक्षकों को करना होगा इंतजार
  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.