posted on : जून 4, 2022 4:29 अपराह्न
कोटद्वार । भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल में शनिवार को आईक्यूएसी के तत्वधान में गढ़वाल की मत्स्य प्रजातियों पर चोबट्टाखाल के जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. हेमन्त कुमार जोशी ने एक विस्तृत व्याख्यान दिया । उन्होंने गढ़वाल में महाशीर संरक्षण की जरूरत एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला, गढ़वाल क्षेत्र में पाए जाने वाली स्नो ट्राउट पर भी विस्तृत चर्चा छात्र -छात्राओं से की । महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो एसपी मधवाल ने मत्स्य संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया । आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शहजाद ने स्वरोजगार पर विस्तृत व्याख्यान दिया । इस अवसर पर जंतु विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय मदान, डॉ. श्रद्धा भारती , डॉ. आर के द्विवेदी, डॉ. वीके सैनी, डॉ. कमल कुमार, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. शिप्रा, डॉ. डीसी बेबनी, डॉ. पंकज टम्टा, डॉ. शैफाली रावत, डॉ. गुंजन आर्य, डॉ. पवनिका चंदोला, डॉ. प्रीति रावत, डॉ. उमेश ध्यानी, डॉ. अजय रावत, डॉ. अभिषेक कुकरेती आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज बहुगुणा ने किया ।


