posted on : जून 4, 2022 4:28 अपराह्न
जयहरीखाल । भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल में शनिवार को एनसीसी कैडेट्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के अंतर्गत व्याख्यान माला आयोजित की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज कुमार ने की । उन्होंने बताया कि सैन्य प्रशिक्षण के साथ साथ स्वास्थ्य को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग को पूर्ण रूप से अपनाना चाहिए।यूजीसी प्रभारी डॉ. वरूण कुमार ने योग के महत्व और उपयोगिता पर छात्र छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी, डॉ. पंकज बहुगुणा ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विस्तृत व्याख्यान दिया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रो एसपी मधवाल ने करो योग रहो निरोग के मंत्र को अंगीकार करने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में डॉ. वीके सैनी, डॉ. डीसी मिश्रा , डॉ. शहजाद , डॉ. वंदना ध्यानी, अर्चना नौटियाल, डॉ. नीना शर्मा, डॉ. रेखा यादव, डॉ. भगवती पंत, डॉ. सुभम काला , डॉ. नेहा शर्मा , डॉ. विनिता, डॉ. श्रद्धा, डॉ. टम्टा आदि मौजूद रहे।


