posted on : जून 4, 2022 4:20 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण) : चारधाम यात्रा पर अहमदाबाद गुजरात से यमुनोत्री धाम यात्रा पर आये श्रद्धालु नीरज देसाई का यमुनोत्री मन्दिर में दर्शन करने के दौरान आईफोन (एप्पल कंपनी जिसकी कीमत करीब 70-80 हजार रु0 थी) का खो गया था, जिससे वह काफी परेशान थे, काफी खोजबीन के बाद उनके द्वारा वहां ड्यूटी पर तैनात म0कानि0 संगीता व वंदना को फोन खोने के बारे में बताया गया, दोनों महिला जवानों के द्वारा आस-पास खोजबीन कर मन्दिर परिसर में अनाउंसमेंट किया गया, काफी देर बाद फोन मिलने पर उनके द्वारा फोन को श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया। श्रद्धालु द्वारा दोनों महिला जवानों का आभार प्रकट करते हुये उन्हें नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।


