posted on : जून 4, 2022 2:39 अपराह्न
हरिद्वार : दूध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा सामुदायिक केंद्र फेस 3 शिवालिक नगर में दुग्ध उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम किया गया. इस अवसर पर सहायक निदेशक डेयरी विकास बृजेश सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित उत्पादको एवं उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है. डेयरी विकास विश्व दुग्ध दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम कर रहा है. दूध प्रकृति द्वारा प्रदत पोस्टिक आहार है जिसमें लेक्टोज, प्रोटीन ,वसा, विटामिंस एवं मीनल पाए जाते हैं. जिसके कारण शिशु से लेकर वृद्ध तक दूध पीकर स्वस्थ रह सकते हैं दूध स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है. किंतु यदि दूध में कोई मिलावट या हानिकारक जीवाणु हो तो वे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हो जाता हैl इसलिए पॉली पाउच मिल्क एवं मिल्क उत्पाद प्रयोग करना चाहिए दूध की मिलावट जांच करने के लिए दुग्ध संघ को भारत सरकार से अत्यधिक आधुनिक मिल्को स्कैन प्राप्त हुआ है.
दुग्ध निरीक्षक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा यह डेयरी व्यवसाय ग्रामीण जनता के स्वरोजगार का मुख्य साधन है. इस को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा दूध मूल्य प्रोत्साहन योजना, एनसीडीसी योजना, आकस्मिक पशु चिकित्सा वाहन ,आंचल संतुलित पशु आहार पर छूट दिया जाता है. दुग्ध उत्पादकों को इसका लाभ उठाना चाहिए पशु चिकित्सक डॉ मुकेश राजपूत द्वारा कहा गया की दूध विटामिंस और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है उन्होंने कहादुग्ध सहकारिता को सुदृढ़ीकरण करने की आवश्यकता है भारत दूध उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर है हमें दुग्ध संघ हरिद्वार को गढ़वाल में प्रथम स्थान पर रखना है इस अवसर पर कार्यक्रम में मनोज पांडे, एसके गुप्ता, वीके श्रीवास्तव ,बीपी गुप्ता, बलराम नौटियाल ,सरिता गुप्ता ,सुशीला रावत, रामानुज त्रिपाठी, डॉ. मुकेश राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहे संचालन रामानुज त्रिपाठी द्वारा किया गया.


