गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीजीपी अशोक कुमार की मुहीम ला रही हैं रंग, सीमावर्ती 06 जिलों में 722 पुलिसकर्मियों को दी गृह जनपद तैनाती

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2022 1:57 अपराह्न
देहरादून : प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने और पलायन की समस्या को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को गृह जनपद में तैनाती देने का पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार का निर्णय काफी सफल रहा है। अभी तक प्रदेश के छह सीमावर्ती जनपदों के कुल 722 मुख्य आरक्षी/आरक्षियों को अपने गृह जनपद में तैनाती दी गयी है।
पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए डीजीपी अशोक कुमार द्वारा स्थानान्तरण नीति में संशोधन कर प्रदेश के छह सीमावर्ती जनपदों में पुलिसकर्मियों को अपने गृह जनपद में तैनाती देने के निर्णय से पुलिसकर्मियों को लाभ मिला। कई पुलिसकर्मियों ने गांव में अपने नए घरों का निर्माण करवाया व कई कर्मियों ने पुननिर्माण कर अपने घरों को चमकाया। गांव में लोगों की संख्या में इजाफा होने से गांव की आर्थिकी में भी लगातार बढ़ोतरी हुई।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड शासन के समन्वय से यह पहल प्रारम्भ की गयी है। प्रदेश के छह सीमावर्ती जनपदों में बढ़ते पलायन की समस्या थी। चीन और नेपाल की सीमा से सटे होने के कारण आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से यह बहुत महत्वूर्ण जनपद हैं। पूर्व में इन जनपदों में प्रशासनिक आधार पर स्थानान्तरण किया जाता था। अच्छे पुलिसकर्मी यहां जाने के इच्छुक नहीं थे, जो सही नहीं था। इन दोनों समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम दिखने को मिल रहे हैं। पुलिसकर्मी स्वेच्छा से अपने गृह जनपदों में तैनाती हेतु आवेदन कर रहे हैं। स्वेच्छा से जाने के कारण वे मन लगाकर कार्य कर रहे हैं और ड्यूटी के साथ-साथ अपने परिवार को भी समय दे पा रहे हैं। पुलिस के 722 परिवारों के इस रिवर्स पलायन से गांवों की भी रौनक बढ़ी है और सीमावर्ती जनपदों की आंतरिक सुरक्षा भी मजबूत हुई है, जिससे एक स्थायित्व आया है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 03 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं में से एक
  • निर्जला एकादशी पर हिन्दू जागरण मंच ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को वितरित की लस्सी व शिकंजी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, शंकरपुर में लगाई चौपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय और अदालीखाल पंपिंग योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जन समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
  • वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका
  • पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए
  • उत्तराखंड : गंभीर बीमारी के आधार पर तबादलों को मंजूरी, अनुरोध वाले शिक्षकों को करना होगा इंतजार
  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.