गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चंपावत शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में किया जायेगा विकसित – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शेयर करें !
posted on : जून 3, 2022 4:09 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्य बाजार चंपावत में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चंपावत विधानसभा से  ऐतिहासिक जीत (55025 वोटों से विजयी रहे) दिलवाने हेतु जनता एवं कार्यकर्ताओं  का धन्यवाद  किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंपावत की  देवतुल्य जनता द्वारा दिए गए समर्थन मत एवं स्नेह प्यार से मैं भावुक हूं। उन्होंने कहा चंपावत की जनता की हर आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा, उन्होंने चंपावत से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकृति दिए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का  भी धन्यवाद  किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  उत्तराखंड के लोगों का धन्यवाद किया है, साथ ही उन्होंने चंपावत की जनता का विशेष रूप से धन्यवाद  किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कैलाश गहतोड़ी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को और आगे बढ़ाने के साथ ही हमारी सरकार क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का संचालन  पूरी गुणवत्ता एवं तेजी के साथ करेगी। उन्होंने कहा  जनता के साथ समन्वय बनाकर पूरे प्रदेश के साथ ही चंपावत में विकास कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत में हम जल्द ही मां हिंगला देवी मंदिर को रोप वे से जोड़ने का कार्य करेंगे, पूर्णागिरी मंदिर से संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण होगा , चंपावत शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जाने , सोवन सिंह जीना विश्वविद्यालय का कैंपस चंपावत में खोले जाने जैसे विभिन्न कार्यो को जल्द किए जाने की बात कही ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत की जनता के आशीर्वाद से हम चंपावत के विकास के साथ ही उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे एवं राज्य की 25 वीं वर्षगांठ पर हमारा राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि, पर्यटन, जैसे विभिन्न क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए हम पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने कहा चंपावत के प्रत्येक गांव में सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा एवं संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचे इसके लिए हम हर क्षेत्र के भौगोलिक आधार पर  विभिन्न योजनाएं बनाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एक भी घोटाला नहीं हुआ है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा आज प्रत्येक योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं एवं प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार पहुंचे इसके लिए कई कार्य किए गए हैं। देश एक सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा  देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की  इतनी बड़ी जीत के लिए वे अपने  हमेशा चंपावत की जनता के आभारी रहेंगे।  इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का विशेष रूप से धन्यवाद किया, उन्होंने कहा कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़कर उन्हें जिताने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, सांसद अजय टम्टा, चुनाव प्रभारी कैलाश शर्मा, विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक शिव अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 03 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं में से एक
  • निर्जला एकादशी पर हिन्दू जागरण मंच ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को वितरित की लस्सी व शिकंजी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, शंकरपुर में लगाई चौपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय और अदालीखाल पंपिंग योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जन समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
  • वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका
  • पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए
  • उत्तराखंड : गंभीर बीमारी के आधार पर तबादलों को मंजूरी, अनुरोध वाले शिक्षकों को करना होगा इंतजार
  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.