posted on : जून 2, 2022 12:56 अपराह्न
श्रीनगर : शिवांगी जोशी (इंटर्न) बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर के द्वारा खुद के पर्स से रुपये 800/-एवं SBI बैंक का ATM की चोरी होने के संबंध में कोतवाली श्रीनगर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 31 मई 2022 को समय 8:00 pm बजे से 8:00 am तक मेरी ड्यूटी टी0बी0 चेस्ट वार्ड थी। तथा रात लगभग 12:30 बजे में एमरजेंसी वार्ड में गयी थी, जब में 1:30 बजे वापस आई तो मेरा बैग वार्ड की कुर्सी पर रखा था जिसकी चेन खुली हुई थी। जब मेने अपना बैग को खोला तो देखा कि उसमें से रुपये 800/-और SBI का कार्ड चोरी हो गया। मुझे मेरे साथ वार्ड में काम करने वाले कृष्ण कुमार (वार्ड बॉय) और गोपाल (नर्सिंग स्टाफ) पर शक हुआ उसके बाद इनकी तलाशी ली गयी तो दोनों से रुपये 800/- व ATM कार्ड मिल गया।
तत्पश्चात दोनों को श्रीकोट चौकी पर लाया गया तथा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0-41/22,धारा-380/411 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक ओम प्रकाश के सुपुर्द की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार जनपद में चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाने तथा चोरी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर प्रेम लाल टम्टा के प्रवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक हरिओमराज चौहान के निर्देशन में उक्त दोनों अभियुक्तों पर आवश्यक वैधानिक कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया की। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश जेल भेजा जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0-41/ 2022,धारा-380/411 भा0द0वि0।
अभियुक्तों का नाम पता
- गोपाल सिंह पुत्र स्व0 सूंदर सिंह निवासी तूनेटा रुद्रप्रयाग हाल वार्ड बॉय बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर।
- कृष्ण कुमार यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी जखाणा जिला अलवर राजस्थान हाल नर्सिंग स्टाफ बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक ओमप्रकाश- चौकी प्रभारी श्रीकोट
- आरक्षी 299 ना0पु0 महेंद्र सिंह
- आरक्षी 129 ना0पु0 गोपाल


