posted on : जून 2, 2022 12:37 अपराह्न
लैन्सडाउन : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेशानुसार समस्त उत्तराखण्ड राज्य में चलाए जा रहे मिशन मर्यादा विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन मनिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में लैन्सडाउन गाँधी चौक व बाजार तथा अन्य पयर्टक स्थलों पर पुलिस टीम गठित कर लगातार गस्त व चेकिंग कर निगरानी की जा रही है। जिसके क्रम में 01 जून 2022 को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लैंसडाउन पुलिस टीम के द्वारा गाँधी चौक पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी। जनपद पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा विशेष अभियान लगातार जारी है।
गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम व पता
- धर्मेश चौधरी (उम्र 34 वर्ष) पुत्र इन्द्रपाल सिंह, निवासी-ग्राम नारंगपुर, जिला-अमरोहा (उ0प्र0)।
- अरविंद (उम्र- 20 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी-ग्राम नारंगपुर जिला- अमरोहा (उ0प्र0)।
- अली (उम्र-31 वर्ष) पुत्र गज्नफर, निवासी- उपरोक्त्त।
पुलिस टीम
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक रियाज अहमद
- आरक्षी सुरेन्द्र कुमार
- आरक्षी इद्दू खान


