सोमवार, मई 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में एमएस ऐक्ट 2013 के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय सतर्कता समिति एवं जिला स्तरीय सर्वेक्षण समिति की बैठक हुई आयोजित

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2022 5:41 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में एम0एस0 ऐक्ट 2013 के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता समिति एवं जिला स्तरीय सर्वेक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी को समाज कल्याण अधिकारी ने सीवर सफाई के दौरान सफाई कर्मियों की मृत्यु की घटना तथा उसका मुआवजा दिये जाने, सफाई कर्मियों का सर्वेक्षण किये जाने, सफाई कर्मियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने तथा नगर निगम एवं नगर निकायों जैसी अन्य संस्थाओं द्वारा नालों तथा सीवर टेंकों की सफाई करने वाले कर्मियों को क्या सुविधा दी जा रही है, के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने समाज कल्याण अधिकारी से रूड़की सीवर टैंक में हुई घटना में दिवंगतों के परिजनों को उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में मुआवजा राशि के उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में पूछा तो समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस घटना के पीड़ित परिवारों के आश्रितों को दस-दस लाख रूपये की धनराशि बैंक के माध्यम से उपलब्ध करा दी गयी है। बैठक में यह भी बताया गया कि जनपद में हाथ से काम करने वाले सफाई कर्मियों का सर्वेक्षण कराया गया था, जिसके अन्तर्गत लगभग 2258 कर्मियों का चिह्नांकन किया गया, जिन्हें इस कार्य से पृथक करने के लिये 40 हजार प्रति लाभार्थी के हिसाब से आर्थिक सहायता प्रदान की गयी तथा चिह्नांकित लाभार्थियों को ऋण/अनुदान उपलब्ध कराने की दिशा में निरन्तर कार्य किया जा रहा है।
बैठक में चर्चा के दौरान सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियों ने सफाई कर्मियों को नगर निगम, नगरपालिका परिषद आदि संस्थाओं द्वारा मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने का मामला उठाया। इस पर एमएनए हरिद्वार दयानन्द सरस्वती ने बताया कि नगर निगम हरिद्वार द्वारा नालों की सफाई करने वाले 124 कर्मियों को बूंट, ग्लब्स, जाकेट आदि उपलब्ध कराये गये हैं तथा जहां-जहां पर नाले चौड़े हैं, वहां-वहां उपकरणों की माध्यम से सफाई की जा रही है।
जिलाधिकारी ने बैठक में समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि वे एक सर्वे करायें कि किन-किन स्थानों में हाथ से मैला उठाया जाता है, किन-किन इलाकों में सोखपिट का इस्तेमाल किया जा रहा है तथा मैला उठाने तथा सफाई के लिये किन-किन उपकरणों/किट की आवश्यकता है, का एक पूरा विवरण एक महीने में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी उपकरण खरीदे जायेंगे, उनको संचालित करने का प्रशिक्षण मैनवल से सफाई करने वाले कर्मियों को दिया जायेगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने तथा सफाई कर्मियों में जागरूकता लाने में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों में अपना सहयोग देने की अपेक्षा की ताकि जितनी भी योजनायें चल रही हैं, उनका वे अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। उन्होंने सफाई कर्मियों के लिये एक विशेष लोन मेला आयोजित करने के भी निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह, एमएनए नगर निगम हरिद्वार दयानन्द सरस्वती, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, डीइएसटीओ  नलिनी ध्यानी, लीड बैंक मैनेजर संजय सन्त, सदस्य संदीप चरलिया, प्रिन्स लोहट, सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिला नया नेतृत्व : IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान, जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ बताई प्राथमिकताएं
  • आरटीआई से बड़ा खुलासा- “केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.? अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई
  • मानकों के विपरित संचालित 103 होमस्टे पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, नियम उल्लंघन पर पंजीकरण निरस्त, पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
  • कोई भी पात्र मतदाता पीछे न छूटे के संकल्प के साथ घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • तीर्थयात्रियों की सुविधा को बदरीनाथ में हाईटेक एंबुलेंस
  • पुरानी पेंशन बहाली को कर्णप्रयाग में गरजे कर्मचारी शिक्षक
  • मॉडल ट्विषा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार, AIIMS दिल्ली की टीम ने किया दोबारा पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट कल होगी सुनवाई 
  • रूद्रनाथ मंदिर में उमड़ा तीर्थयात्रियों का हुजुम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.