posted on : मई 23, 2022 4:56 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड में सोमवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य लखपतराज खुगसाल की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती पांथरी के नेतृत्व में प्रतिभा दिवस धूमधाम से मनाया गया । जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई । कला पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी नादिया कक्षा 8 ने प्रथम स्थान, हिमांशु कक्षा 7 ने द्वितीय स्थान व यश कक्षा 6 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । निबंध प्रतियोगिता में आदर्श कुकरेती कक्षा 7 ने प्रथम स्थान, हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । रंगोली प्रतियोगिता में अस्मिता, नादिया, आयुषी, साक्षी, सुहाना के ग्रुप ने प्रथम स्थान वहीं दीपिका, कंचन, सलोनी के ग्रुप ने द्वितीय स्थान व मानसी, किरण, सुमेला के ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार के अतिरिक्त अभिभावक एसएमसी की उपाध्यक्ष नीलम गौड, गीता देवी, मुन्नी देवी, नीतू देवी, हेमलता देवी, विद्यालय परिवार की अध्यापिका सीता, खनका राणा, दीपिका सिंह, किरणवती का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा ।



