posted on : मई 23, 2022 4:55 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में जन्तु विज्ञान विभाग परिषद तत्वाधान में विभिन्न प्रतियोगताओं जैसे वाद विवाद एवं पोस्टर, मॉडल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरष्कृत किया गया ।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवांर ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और विभागीय परिषद के पदाधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र वितरित किये ।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवांर ने कहा कि छात्र छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए अध्यन के साथ साथ विभागीय गतिविधियों में प्रतिभाग करना आवश्यक है । जन्तु विज्ञान बिभाग के विभाग प्रभारी डॉ आदेश कुमार ने भी छात्र छात्राओं को शुभकामनायें दी । कार्यक्रम कि संचालिका डॉ स्मिता तिवारी ने भी प्रतियोगी छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । विभागीय परिषद कि ओर से सत्र 2021-22 में वाद विवाद प्रतियोगिता एवं पोस्टर, मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया । वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राहुल रावत, द्वितीय स्थान राहुल व तृतीये स्थान पर सौम्या रही । पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गुंजन, द्वितीय स्थान पर जैनब व तृतीय स्थान पर रिया शर्मा रही । इस अवसर पर डॉ अंजू थपलियाल एवं डॉ मोहन कुकरेती ने भी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को बधाई दी ।



