posted on : मई 23, 2022 2:12 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रभारी सीआईयू एवं समस्त थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ता द्वारा मोबाईल खोने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए मोबाईल बरामद कर शिकायतकर्ताओं को सुपुर्द किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/नोडल अधिकारी सीआईयू विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी सीआईयू मौ. अकरम के नेतृत्व में सीआईयू टीम द्वारा माह जनवरी 2022 से अब तक सर्विलांस के माध्यम से कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हुये दिल्ली, बिजनौर, हरिद्वार, देहरादून, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से लगभग 55 मोबाइल अलग-अलग कंपनी के बरामद किये गये। जिनकी कीमत लगभग 8,50,000/- रुपये है। उक्त बरामद मोबाइलों को आवश्यक कार्यवाही करते हुये मलिकों के सुपुर्द किये जा रहे है । आज के आधुनिक युग में मोबाईल रोजमर्रा की जरूरत बन गयी है, क्योकिं उनमें महत्वपूर्ण जानकारियां भी होती है। अपने मोबाईल खो जाने पर तत्काल अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें, जिससे आवश्यक ट्रैकिंग प्रक्रिया शुरू कर पुलिस टीम मोबाईल बरामद करा सकें।
पुलिस टीम
- विभव सैनी – पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार
- निरीक्षक मौ. अकरम (प्रभारी सीआईयू कोटद्वार)
- उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत
- हे.का.प्रो. सुशील कुमार
- आरक्षी 150 ना.पु. संतोष
- आरक्षी 211 ना.पु. हरीश लाल
- आरक्षी 440 ना.पु. अमरजीत
- आरक्षी 190 ना.पु. अमित रावत



