शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारतीय बैडमिंटन टीम के खिलाडी अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन ने पीएम नरेन्द्र मोदी को भेंट की बाल मिठाई

शेयर करें !
posted on : मई 23, 2022 12:07 पूर्वाह्न

देहरादून : भारतीय बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया था। इस टीम में उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन से पीएम मोदी ने फोन पर बात करते वक्त अल्मोड़ा की बाल मिठाई खिलाने की बात कही थी, जिस पर लक्ष्य सेन ने पीएम मोदी से बाल मिठाई खिलाने का वादा किया था। आज लक्ष्य सेन ने पीएम से किया वो वादा निभा दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर रविवार को थॉमस कप में सोना जीत इतिहास रचने वाली भारत के बैडमिंटन के सूरमाओं की मेजबानी की। इस दौरान उन्होंने न केवल विजेता थॉमस कप की विजेता पुरुष टीम, बल्कि उबेर कप में हिस्सा लेने वाली महिला टीम से भी बात की। जब वह एक-एक खिलाड़ी से बात करते हुए युवा लक्ष्य सेन के पास पहुंचे तो लक्ष्य ने अपना किया हुआ वादा पूरा किया।

उन्होंने पीएम मोदी को बाल मिठाई का पैकेट देते हुए कहा कि मैं आपके लिए बाल मिठाई लेकर आया हूं। इस पर पीएम मोदी हसने लगे। इसके बाद उन्होंने लक्ष्य से टूर्नामेंट में आने वाली दिक्कतों और सफलता के राज पर बात की। बता दें कि जब टीम ने थॉमस कप ट्रॉफी अपने नाम करते हुए इतिहास रचा था तब पीएम मोदी ने फोन पर हर खिलाड़ी से बात की थी, जबकि अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन से मशहूर बाल मिठाई की फरमाइश की थी। उस समय पीएम मोदी ने फोन पकड़े कदांबी श्रीकांत से पूछा- कौन कौन हैं वहां? लक्ष्य सेन है क्या? पास खड़े लक्ष्य सेन थोड़ा सकुचाए। उन्होंने फोन पर पीएम मोदी को नमस्ते की। फिर मोदी ने लक्ष्य सेन से वह मांग लिया, जिस पर उत्तराखंड के लोग जान छिड़कते हैं। मोदी ने कहा- आपको मुझे अल्मोड़ा की बाल मिठाई खिलानी पडे़गी। लक्ष्य ने तपाक से कहा- मैं वह आपके लिए लेकर आऊंगा सर। अब लक्ष्य ने अपना वादा पूरा किया। लक्ष्य सेन अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के रस्यारा गांव के रहने वाले हैं।

खास है अल्मोड़ा की बाल मिठाई

पीएम मोदी ने अल्मोड़ा के रहने वाले लक्ष्य सेन से जिस बाल मिठाई की फरमाइश की, वह उत्तराखंड की पहचान है। अल्मोड़ा की बाल मिठाई सबसे मशहूर है। और उसमें भी अल्मोड़ा बस स्टैंड के पास खीम सिंह की बाल मिठाई के दीवाने तो विदेशों तक हैं। बाल मिठाई एक ऐसे चौकोर टुकड़े जैसे दिखती है, जिस पर होम्योपैथी की सी छोटी-छोटी गोलियां चिपकी हों। मुंह को तर कर देने वाला यह चौकोर टुकड़ा शुद्ध मेवे, घी और खस से मिलकर बनता है, जिसे खास कारीगर बनाते हैं। शुगर की छोटी-छोटी गोलियों में इसे लपेटा जाता है। बाल मिठाई के साथ चॉकलेट भी खूब पंसद की जाती है। चॉकलेट में सफेद गोलियां चिपकी हुई नहीं रहती हैं। उत्तराखंड में बाल मिठाई का इतिहास काफी पुराना है। लाल बाजार के हलवाई जोगा लाल शाह की दुकान की बाल मिठाई एक जमाने में खूब मशहूर हुआ करती थी। आज बाल मिठाई पूरे उत्तराखंड में बनती है और खाई जाती है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.