शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अधिकारी पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का करें निर्वहन – पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

चारधाम यात्रा व्यवस्था समीक्षा बैठक मंत्री की हिदायत

शेयर करें !
posted on : मई 21, 2022 8:10 अपराह्न
चमोली : पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति, जलागम प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण उत्तराखंड सरकार सतपाल महाराज ने शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए बद्रीनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों से कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की प्रतिष्ठा का सवाल है। तीर्थयात्रियों का ‘‘अतिथि देवों भवः‘‘ की भावना से सम्मान करते हुए उनको हर संभव सुविधाएं मुहैया की जाएं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की है कि यदि कोई तीर्थयात्री डायबटीज, हायपरटेंशन, ब्लडप्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो, तो वे अपना स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सक से परामर्श लेकर ही यात्रा करें। ताकि स्वास्थ्य को लेकर परेशानी न हो।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा से होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य सभी व्यवसायियों को भी आर्थिक लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने धाम में यात्रियों के ठहरने की क्षमता के अनुसार पंजीकरण व्यवस्था में संशोधन करने के निर्देश दिए। एनएच, लोनिवि, बीआरओ एवं सडक से जुडे विभागों को सडकों का सुधारीकरण पर विशेष फोकस रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन निकट है। जहां पर भी सडकें खराब है, उनको ठीक किया जाए। भूस्खलन क्षेत्रों पर प्रोटेक्शन वर्क एवं सडक किनारे नालियों की साफ सफाई की जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ स्थानों में फुटपाथ का लेवल सडक लेवल से ऊपर बनाने से बरसात में सडकों पर पानी जमा होने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एनएच अधिकारियों को तत्काल इस समस्या का समधान करने के निर्देश भी दिए।
श्री महाराज ने कहा कि धाम और यात्रा मार्ग पर नियमित साफ सफाई एवं सेनेटाइजेशन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। एकत्रित कूडे का उचित निस्तारण करें। पेट्रोल, डीजल व राशन का पर्याप्त स्टाक रखने के साथ ही होटल, रेस्टोंरेंट व ढाबों में गुणवक्तायुक्त भोजन की नियमित जांच करें। ट्रक एवं अन्य मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने को पूरी तरह प्रतिबंधित करते हुए दुपहिया एवं सवारी वाहनो में भी क्षमता के अनुसार यात्रियों को ले जाने की अनुमति दी जाए। वाहन चालक यात्रियों से मधुर व्यवहार रखें।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग पर भी यात्री सुविधाओं के पुख्ता इंतेजाम करने के निर्देश दिए। गोविंदघाट में सिल्ट जमा होने के कारण नदी का लेवल ऊपर उठने से संभावित खतरे को देखते हुए उन्होंने ड्रेजिंग कराने हेतु शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि चारधाम यात्रा हमारी प्रतिष्ठा का सवाल है। सभी अधिकारी पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। किसी भी अधिकारी को फोन आने पर फोन अवश्य उठाए। किसी कारण से उपलब्ध न होने की दशा में काॅलबैक अवश्य करें। उन्होंने टैक्सी डाइवर एवं टूर ऑपरेटरों से भी अपील की कि वे तीर्थयात्रियों से मधुर व्यवहार रखें। तीर्थयात्रियों को हमारे अन्य पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी दें। पर्यटकों को रिवर राफ्टिंग, एंग्लिंग एवं अन्य साहसिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाए। बैठक में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, जिलाधिकारी वरूण चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, सीएमओ एसपी कुडियाल, सीईओ बीकेटीसी बीडी सिंह, एसडीएम अभिनव शाह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.