शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 20, 2022 6:55 अपराह्न
देहरादून  : प्रदेश के वित्त/शहरी विकास/संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभा कक्ष में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने पूर्व बैठक में दिये निर्देशों के क्रम में विभाग द्वारा की गई प्रगति की जानकारी ली। उन्होने ऋषिकेश मल्टीस्टोरी पार्किंग, मसूरी में मल्टी स्टोरी पार्किंग तथा मसूरी में माल रोड के सौंदर्यीकरण के प्रगति के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिसमें अधिकारियों द्वारा अगवत कराया गया कि सम्बन्धित कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश/मसूरी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के चलते तीर्थ यात्रियों/पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होने पूर्व में दिये गये निर्देश के क्रम में (15 दिनों में आवसीय और 30 दिनों में व्यवसायिक नक्शा पास करने की अवधि) किये गये कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने देहराूदन में लगभग 600 अवैध निर्माण कार्यों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि अवैध निर्माण/बिना नक्शा पास भवन/अवैध कब्जा के संबंध में विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाय। उन्होने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए अवैध निर्माण व बिना नक्शे वाले भवनों के संबंध में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को दिये। शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल  ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की छवि को सुधारने, विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने तथा अवैध निर्माण को रोकने के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि आगामी बजट में समाज के सभी वर्गों से सुझाव प्राप्त किये जा रहे है। उन्होने कहा कि ई-मेल में माध्यम से भी सुझाव प्राप्त हो रहे है। उन्होने कहा कि ईमेल पर सुझाव प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 27 मई 2022 तक बढाई गई है। जनता द्वारा प्रेषित महत्वपूर्ण सुझावों को बजट में सम्मिलित किया जायेगा। बैठक में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बृजेश कुमार संत, सचिव मोहन सिंह बर्निया, एसई एच.सी.एस. राणा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.