शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में महात्मा गांधी नरेगा तथा अन्य ग्राम्य विकास कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा बैठक की गई आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 20, 2022 4:16 अपराह्न
टिहरी :  विकास भवन सभागार टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में महात्मा गांधी नरेगा तथा अन्य ग्राम्य विकास कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों द्वारा बैठक में आधी-अधूरी जानकारी के साथ प्रतिभाग करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी बैठक में पूर्ण जानकारी के साथ प्रतिभाग करने के निर्देश दिये। साथ ही महात्मा गांधी नरेगान्तर्गत रेखीय विभागों के साथ कन्वर्जेंन्स के साथ किये गये कार्याें में विभागों की कम प्रगति एवं आधी-अधूरी जानकारी पर प्रतिनिधि मुख्य कृषि अधिकारी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी चम्बा भगवान दास वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी प्रमोद कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी एल.एम.चमोला का स्पष्टीकरण तलब कर वेतन रोकने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये गये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पिछले साल की अनुमोदित कार्ययोजना की अपेक्षा इस वर्ष की प्रस्तावित कार्ययोजना 10 प्रतिशत से अधिक हो तथा सभी अधिकारी एक माह के अन्दर कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध करा दें।
जिलाधिकारी ने विभागों द्वारा महात्मा गांधी नरेगान्तर्गत रेखीय विभागों के साथ कन्वर्जेंन्स के साथ किये गये कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कृषि, उद्यान, शिक्षा, स्वजल, डेरी विकास आदि की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि डेरी विकास विभाग द्वारा कन्वर्जेंन्स में चिन्ह्ति किये गये कार्याें की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध करायें। मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल समीक्षा बैठक आयोजित कर अनुश्रवण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना बनाने से पहले स्वयं स्कूलों का विजिट करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि 15वां वित्त के तहत अब तक किये कार्यो की प्रगति 03 दिन के अन्दर ऑनलाइन करवा दें, ताकि द्वितीय किश्त मिल सके। पीएमजीएमवाई रोड़ साइड वृक्षारोपण हेतु 10 दिन के अन्दर स्थान चिन्ह्ति कर कार्ययोजना उपलब्ध करा दें। विधायक निधि के अन्तर्गत जो कार्य प्रगति पर हैं, उन्हें जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के संबंध में सम्पूर्ण सूचना फोटोग्राफ्स सहित तैयार कर उपलब्ध करायें।
जिला विकास अधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21, 2021-2022 में महात्मा गांधी नरेगान्तर्गत रेखीय विभागों के साथ कन्वर्जेंन्स के साथ किये गये कार्याें की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की जानकारी के साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रस्तावित कार्ययोजना की संबंध में बताया गया। बैठक में विधायक निधि, मेरा गांव मेरी सड़क, मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना, क्षेत्र पंचायत निधि, अनटाईड फण्ड, संगन्द केन्द्र, अमृत सरोवर योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, महात्मा गांधी नरेगा योजना के अन्तर्गत विकास खण्डवार सामग्री अंश, सामुदायिक विकास योजना, सामाजिक अंकेक्षण, एनएमएमएस, फोकस वर्क, सीएम हेल्पलाइन पोर्टल, प्रधानमंत्री आवास योजना, संसदीय क्षेत्र विकास योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नेशनल रूरर योजना, एनआरएलएम, आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, एलडीएम कपिल मारवाह, सीवीओ डाॅ. एस.के. बर्तवाल, सीईओ एल.एम.चमोला, जिला उद्यान अधिकारी प्रमोद कुमार, डीपीआरओ विद्यासिंह सेमवाल, समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान, बीडीओ जौनपुर शकुन्तला साह, भिलंगना एस.पी. बडोनी, थौलधार डी.पी. थपलियाल, चम्बा देवकीनन्दन बडोला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.