शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रस्तावित योजनाओ पर त्वरित करें कार्यवाही- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी

शेयर करें !
posted on : मई 20, 2022 3:40 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति के संबंध में विभिन्न विभाग के अधिकारियो के संग समीक्षा बैठक की । इस दौरान ऋतु खंडूड़ी ने विभागीय अधिकारियों को सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, विद्युत सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए प्रस्तावित योजनाओं को त्वरित गति से कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।
शुक्रवार को कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष के निजी आवास पर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी मौजूद थे ।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की वहीं नई योजनाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की । बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने पिछले महीने सभी विभाग के अधिकारियों के संग बैठक कर योजनाओं को क्रियान्वयन करने के लिए निर्देशित किया था ।उसी क्रम में विभागीय अधिकारियों के द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने पुनः अधिकारियों की बैठक ली । इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को दी ।
ऋतु खंडूडी ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनता की मूलभूत आवश्यकता जिसमें बिजली, पानी,  सड़क, सीवर आदि का दुरस्त होना आवश्यक है । उन्होनें विधानसभा क्षेत्र की टूटी सड़कों की मरम्मत को लेकर दिशा निर्देश दिए, वहीं घर-घर तक पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा । क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक में क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होनें कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग की ओर से क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य की प्रगति का समय-समय पर अवगत कराया जाना आवश्यक है।
विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाए जाने, पेयजल कि सुचारू आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था को चकाचौंध करने एवं अन्य विकास कार्यों के लिए विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए । इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह, सहायक अभियंता आकृति गुप्ता, सहायक अभियंता कंचन मुयाल, ग्रामीण विकास विभाग के सहायक अभियंता सुदेश कुमार, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता मोहित डबराल, एसडीओ कमल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.