शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : खेतों में सिंचाई कर रहे किसान पर घात लगाकर बैठे गुलदार ने किया हमला

शेयर करें !
posted on : मई 19, 2022 10:06 अपराह्न

देहरादून : गुलदार के हमले मैदान से पहाड़ तक लगातार हो रहे हैं। राजधानी देहरादून में भी अब गुलदार ने खेम में काम कर रहे किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर घायल हो गया है। वन विभाग की टीम को मौके पर पहुंची, लेकिन गुलदार ने टीम को दौड़ दिया। खेतों में सिंचाई कर रहे किसान पर घात लगाकर बैठे गुलदार ने हमला कर दिया।

हमले में वह घायल हो गए। वहीं उसे पकड़ने के लिए जैसे ही वन विभाग के कर्मी पिंजरा लगाने लगे गुलदार ने उन पर भी हमला बोल दिया। डोईवाला में थानो रेंज के अंतर्गत गुलदार के हमले से एक स्थानीय किसान समेत दो वन कर्मी घायल हो गए। घायल व्यक्ति भाजपा नेता दीवान सिंह रावत के चचेरे भाई हैं। दीवान सिंह ने बताया कि उनके भाई चरण सिंह रावत अपने खेतों में सिंचाई के लिए गुरुवार को सुबह 6 बजे गए हुए थे। तभी वहां पहले से बैठे हुए गुलदार ने चरण सिंह पर हमला बोल दिया, हमले में उनका हाथ बुरी तरह घायल हो गया। चरण सिंह की पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया। चरण सिंह को उपचार के लिए जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हास्पिटल ले जाया गया है।

ग्रामीणों की ओर से वन विभाग को गुलदार के हमले की सूचना दी गई। सूचना पर थानो रेंजर नत्थीलाल डोभाल वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। पिंजरा लगाते समय गुलदार ने पुनः हमला कर दिया। जिससे वन कर्मी दीपक राणा और आयुष डबराल घायल हो गए। इन्हें थानो स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। थानो रेंज के रेंजर नत्थी लाल डोभाल ने बताया कि गुलदार की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है। उसे पकड़ने के लिए डाक्टरों की टीम को भी बुलाया गया है। गुलदार लंगड़ाकर चल रहा है तो हो सकता है कि उसके पैर में भी कुछ तकलीफ हो। गुलदार को पकड़ कर ही उसकी जांच की जा सकेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.