शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भतीजे के चूड़ाकर्म संस्कार में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, गांव की गलियों में निकले घूमने

बच्चों संग खिचवाई फोटो

शेयर करें !
posted on : मई 5, 2022 1:25 अपराह्न

पौड़ी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे पर हैं. इस दौरान वह मंगलवार को करीब पांच वर्ष बाद पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. अपने घर में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की सुबह योगी आदित्यनाथ ने अपने स्वजन के साथ गांव का भ्रमण किया. उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी. गांव में भ्रमण के दौरान कई बच्चे उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद करते रहे. सुबह योगी आदित्यनाथ ने अपने स्वजन के साथ गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी.

योगी ने किसी को निराश नहीं किया और सहर्ष उनसे मुलाकात करते हुए फोटो भी खिंचवाई. गांव की गलियों में घूमते हुए योगी आदित्यनाथ अपने बचपन के दिनों में खो गए. भ्रमण के बाद योगी आदित्यनाथ अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे अनंत के चूड़ा कर्म संस्कार में शामिल हुए. योगी आदित्यनाथ संन्यास के बाद पहली बार घर के किसी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. इस अवसर पर लोक नृत्य भी किया गया.

बता दें कि, देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री दो दिनों तक अपने पैतृक आवास में ही रुके. जिस जगह पर उनका जन्म हुआ, उसी कमरे में योगी आदित्यनाथ का आसन और बिस्तर लगाया गया है. योगी ने तमाम सुरक्षाकर्मियों को पारिवारिक कार्यक्रम में किसी के हस्तक्षेप से साफ मना कर दिया है. खास बात ये है कि आसपास के गांव के उनके मित्र बंधु और उनके परिवार के लोग बेरोकटोक योगी आदित्यनाथ से मिल रहे हैं. वहीं, देशभर की मीडिया पौड़ी के छोटे से गांव के उस छोटे से मकान को कवर करने के लिए पहुंची हुई है.

वहीं योगी की बहन शशि पयाल भाई के अपने पैतृक घर पहुंचने पर उत्साहित हैं. कहा कि, योगीजी यूपी में मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी बहुत मन से निभा रहे हैं. वो अपने सुख-दुख से ज्यादा यूपी के लोगों की चिंता करते हैं. शशि अपने भाई योगी आदित्यनाथ को देश के प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती हैं. उनका कहना है कि मोदी जी जब अपना कार्यकाल पूरा करेंगे तो जिम्मेदारी योगी को सौंप देंगे.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ऑपरेशन प्रहार : अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • पीएम आवास योजना की सूची पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
  • एकेश्वर में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, हरक सिंह रावत ने भरा जोश
  • बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण : बीकेटीसी ने दिए जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • सूचना विभाग में बड़े स्तर पर प्रमोशन, पढ़िए पूरी खबर किन – किन कार्मिकों की हुई पदोन्नति
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
  • मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने 19 साल की युवती का रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया
  • डीएम आशीष कुमार भटगांई ने खतरनाक बैंडों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को लगायी फटकार
  • मसूरी को जाम से मिलेगी राहत, मेट्रो रोपवे बनेगा आधुनिक परिवहन का नया आधार, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश, कहा- पूर्व तैयारी और आधुनिक तकनीक से घटेगा आपदा जोखिम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.