रविवार, अप्रैल 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : इद-उल फितर पर्व को सकुशल सम्पन्न करने हेतु ली पीस कमेटी की मीटिंग

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 28, 2022 7:46 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को इद-उल-फितर पर्व को सकुशल सम्पन्न करने हेतु गणमान्य व्यक्तियों, मस्जिद कमेठी के अध्यक्ष व प्रबन्धकों के साथ गोष्ठी आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज 28 अप्रैल 2022 को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के प्रर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली एवं प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में आगामी इद-उल-फितर पर्व को शान्तिपूर्ण मनाये जाने के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित की गयी।
गोष्ठी में होने वाली अलविदा जुमा के सम्बन्ध में चर्चा कर इद-उल फितर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी समुदाय के लोगों से शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गयी। साथ ही बताया गया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी मस्जिदों के अध्यक्ष व प्रबन्धकों को अलविदा जुमे को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु नमाज रोड़ पर अता न करने हेतु बताया गया। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर सूचना तुरन्त पुलिस प्रशासन को दें एवं अफवाह पर ध्यान न दें सोशल मीडिया पर किसी तरह की जानकारी बिना सोचे-समझे फारवर्ड न करें। गोष्ठी में उपस्थित नईम अहमद, पार्षद लकडीपड़ाव कोटद्वार, एहसान अहमद (एडवोकेट), अध्यक्ष ईदगाह मस्जिद, मो0 स्वाले (एम0एम0) सचिव जामा मस्जिद, ताजुद्दीन इदरिसी अध्यक्ष रशियादिया मस्जिद लकड़ीपड़ाव, गुलफाम अहमद अध्यक्ष आमपड़ाव मस्जिद, नसीम अहमद सचिव मदीना मस्जिद लकड़ीपड़ाव सभी सम्मानित जनों द्वारा इद-उल फितर पर्व को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0 में 200 छात्र-छात्राओं को शानदार प्लेसमेंट, 35 प्रतिष्ठित कंपनियों की मौजूदगी, लाखों के पैकेज पर चयन
  • धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक
  • मसूरी को मिलेगी “हरित” सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
  • जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को मसूरी प्रशासन ने थमाया नोटिस
  • भूमि विवाद प्रकरण में डीएम सविन बसंल के हस्तक्षेप से वर्षों से लटके भूमि सीमांकन पूर्ण
  • नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
  • ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना
  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.