सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर डीएम डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, बिना मास्क 500 रूपये जुर्माना के आदेश जारी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2022 7:54 अपराह्न

देहरादून : देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी एक बार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। वहीं देहरादून में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। डीएम के आदेश के बाद अब शहर में बिना मास्क के बाहर निकलने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। गौरतलब है कि, प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद प्रशासन ने गाइडलाइन में छूट दी थी। लेकिन एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं। देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कहा कि, शहर में बिना मास्क के बाहर निकलने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाए। DM देहरादून ने सभी उपजिलाधिकारियों और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है कि सुनिश्चित कराया जाए कि शहर में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर ना निकलने पाए। भीड़भाड़ भरे बाजारों के साथ चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर जांच की जाए। साथ ही मास्क पहनने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने शहरवासियों से मास्क लगाने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

गौरतलब है कि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों  में कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 2 मरीज रिकवर हुए हैं। इस समय प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 87 है। इनमे से देहरादून में सबसे अधिक सक्रिय मामले 53 हैं। हरिद्वार में 24 सक्रिय मामले, नैनीताल में 05, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उधम सिंह नगर में 1-1 एक्टिव केस हैं। जबकि अन्य 05 जिलों में कोरोना का कोई भी मामला नहीं है। वहीं देशभर की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,483 नए मामले मिले हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार 636 तक पहुँच गई है। जबकि, सोमवार को 30 कोरोना मरीजों की मौत और रविवार को 44 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईटीबीपी की थाली तक पहुंच रहीं सहसपुर की ऑर्गेनिक सब्जियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे : उत्तराखंड में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड पौधे, 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • कुमाऊँ और गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण
  • हथकरघा के पीछे के हाथों को मजबूत किए जाने की दिशा में करना होगा काम – फर्स्ट लेडी गुरमीत कौर
  • पौड़ी में उत्साहपूर्वक हुआ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, योजनाओं से जुड़ेगा हर पात्र लाभार्थी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों का दिखा असर, चौपालों में उठी जनसमस्याओं का तेजी से हो रहा समाधान
  • टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने घोषित की जिला व महानगर कार्यकारिणियां
  • तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया कैलाश यात्रा का पहला दल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.