शनिवार, अप्रैल 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पैठाणी : बारात से लौट रही मैक्स अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरी, दुर्घटना में 06 की मौत 06 घायल

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 25, 2022 10:07 अपराह्न
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा भटकोट  सिलोली के पास हुई वाहन दुर्घटना में 05 लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा 01 व्यक्ति ने पाबौ अस्पताल में मृत्यु हुई। पौड़ी जनपद के पैठाणी क्षेत्र के अंर्तगत सोमवार को बारात से वापस लौट रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिससे उसमें सिवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 06 लोग घायल है। घायलों का प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में करने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर कर दिया गया है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक बरात क्षेत्र के सिलोली गांव से डोबरी गांव गई थी। सायं को कुछ बराती मैक्स वाहन में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन स्योली मल्ली मोड के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन में सवार अंकित कुमार पुत्र प्रकाश निवासी स्योली तल्ली, हयात सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी सिलोली, मेहरबान सिंह निवासी सिलोली के अलावा वाहन में सवार तीन अन्य ने दम जोड़ दिया। मृतकों में एक ने स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में दम तोड़ा। जबकि 06 अन्य घायल हो गए। सूचना पर पैठाणी थाने से पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को खाई से निकाला। मुख्यालय पौड़ी से भी जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे और एसएसपी यशवंत सिंह चौहान घायलों का हाल जानने स्वास्थ्य केद्र पाबौ पहुंचे। घायलों को जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा जा रहा है। पुलिस अन्य मृतकों व घायलों की जानकारी जुटाने में जुटी थी। पैठाणी थाने के थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि अन्य मृतकों व घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है। बारात में अलग-अलग स्थानों के व्यक्तियों के शामिल होने से जानकारी जुटाने में समय लग रहा है।

मृतक व्यक्तियों का नाम व पता

  1. अंकित कुमार पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम स्योली तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल।
  2. हयात सिंह पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली थाना पैठाणी पौड़ी गढ़वाल।
  3. मेहरबान सिंह पुत्र केदार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली पौड़ी गढ़वाल।
  4. दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 5 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
  5. अम्बिका पुत्री कलम सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
  6. मोनिका पुत्री कलम सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी।

घायल व्यक्तियों का नाम व पता

  1. रविंद्र सिंह पुत्र रोशन सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम ईसोटी।
  2. कंचन पुत्री महिपाल सिंह उम्र 20 वर्ष ग्राम सिरौली,
  3. प्रिया पुत्री रमेश रावत 13 वर्ष।
  4. किरण पुत्री रमेश रावत उम्र 15 वर्ष निवासी उपरोक्त दोनों ग्राम बगड़।
  5. दीया पुत्री हयात सिंह उम्र 14 वर्ष निवासी सिरौली ।
  6. राहुल पुत्र हयात सिंह उम्र 16 वर्ष ग्राम सिरौली।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0 में 200 छात्र-छात्राओं को शानदार प्लेसमेंट, 35 प्रतिष्ठित कंपनियों की मौजूदगी, लाखों के पैकेज पर चयन
  • धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक
  • मसूरी को मिलेगी “हरित” सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
  • जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को मसूरी प्रशासन ने थमाया नोटिस
  • भूमि विवाद प्रकरण में डीएम सविन बसंल के हस्तक्षेप से वर्षों से लटके भूमि सीमांकन पूर्ण
  • नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
  • ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना
  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.