सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महिमा गुरू रविदास के पोस्टर प्रोमो का हुआ विमोचन, संतो ने देश को आगे बढ़ाने के लिए दी हमेशा प्रेरणा

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 25, 2022 6:27 अपराह्न
हरिद्वार :  कृषि मंत्री गणेश जोशी एवं शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने सोमवार को टाउन हाल में महन्त रवीन्द्रपुरी क्रियेशन द्वारा आयोजित ’’महिमा गुरू रविदास’’ के, पोस्टर प्रोमो के विमोचन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि  संतो ने देश को आगे बढ़ाने के लिए हर हमेशा प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का गंगा के प्रति अगाध प्रेम था। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी पर निर्मित फिल्म बहुत लोकप्रिय होगी तथा जन-जन को प्रेरणा देगी। कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने चार धाम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि चार धाम यात्रा प्रारंभ होने वाली हैं इसमें सभी का आशीर्वाद व सहयोग प्राप्त होगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि जब मैं संत रविदास जी की फिल्म का ट्रेलर देख रहा था, तो मेरा मन पूरी फिल्म देखने को कर रहा था। उन्होंने कहा कि संत रविदास 16 वीं सदी के महान संत थे।  श्री जोशी ने संत रविदास जी के सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनमें कुष्ठ रोग को ठीक करने की विलक्षण शक्ति थी तथा उन्होंने कई कुष्ठ रोगियों को ठीक किया।  ऐसे समाज सेवी संत पर फिल्म का निर्माण प्रशंसनीय है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी  से संत रविदास फिल्म को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया जायेगा। ताकि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देखकर प्रेरणा लें सकें।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी ने कहा कि संत गुरू रविदास  पर फिल्म का जो चित्रण किया गया है, यह भारतीय संस्कृति का दिगदर्शन है। मां गंगा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सन्त रविदास का मां गंगा से असीम प्रेम था। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंच का संचालन श्री संजय महेश्वरी ने  किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल तथा विधायक ज्वालापुर इंजी. रवि बहादुर को स्मृति चिन्ह, शॉल तथा पुष्पमाला भेंट कर, उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर श्री महंत रवींद्र पुरी, श्री महंत राम रतन गिरी सचिव निरंजनी अखाड़ा, श्री महंत जगजीत सिंह, श्री महंत  ललितानंद गिरि,  सन्त रविदास फिल्म के निदेशक पुरुषोत्तम, डॉ. सुनील बत्रा, डॉ. विशाल गर्ग, विकास तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करण सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश आदि उपस्थित थे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईटीबीपी की थाली तक पहुंच रहीं सहसपुर की ऑर्गेनिक सब्जियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे : उत्तराखंड में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड पौधे, 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • कुमाऊँ और गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण
  • हथकरघा के पीछे के हाथों को मजबूत किए जाने की दिशा में करना होगा काम – फर्स्ट लेडी गुरमीत कौर
  • पौड़ी में उत्साहपूर्वक हुआ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, योजनाओं से जुड़ेगा हर पात्र लाभार्थी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों का दिखा असर, चौपालों में उठी जनसमस्याओं का तेजी से हो रहा समाधान
  • टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने घोषित की जिला व महानगर कार्यकारिणियां
  • तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया कैलाश यात्रा का पहला दल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.