सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में आगामी मानसून की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत् कार्यवाही अमल में लाई जाएगी - डीएम डॉ. आर राजेश कुमार

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 25, 2022 6:07 अपराह्न

देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आगामी मानसून की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रजेन्टेशन के माध्यम से आपदा प्रबंधंन हेतु बनायी गयी योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने आपदा आदि की घटना के दौरान सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान हेतु पुख्ता इंतजाम करने तथा घटित घटना की सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम एवं सम्बन्धित अधिकारी को भी देने के कड़े निर्देश दिए। कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत् कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को इस शनिवार तक प्रत्येक दशा में अपने-अपने विभागों से संबंधित आपदा प्रबंधंन कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही सख्त चैतावनी देते हुए कहा कि कार्य योजना प्रस्तुत न करने वाले विभागों पर आपदा प्रंबंधन अधिनियम में वर्णित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। विद्युत विभाग एवं जल सस्थान के अधिकारियों के द्वारा बैठक में प्रतिभाग न किए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईआरएस से जुड़े विभागों से नोडल अधिकारी एवं दो सह नोडल अधिकारी बनाते हुए आपदा प्रंबंधन के दृष्टिगत विभागीय स्तर पर बैठक करने के साथ ही बनाई गई टीम के कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संचार विहीन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था हेतु वायरलेस सेट आदि की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। सूचना आदान-प्रदान की व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने तथा तहसील स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया हेतु बनाये गये कन्ट्रोलरूम में 24×7 रोस्टरवार कार्मिक तैनात करने तैनात कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही कार्यों की प्रभावी मॉनिटिरिंग करने, सम्बन्धित विभागों को आपदा कार्यों में जिम्मेदार कार्मिक तैनात करने के निर्देश दिए ताकि संभावित आपदा के दौरान बेहतर समन्वय से कार्य किया जाए। बाढ चौकियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए साथ ही ‘‘इसेंसियल सपोर्ट सिस्टम’’ पर एक सप्ताह के भीतर आवश्यक सेवा वाले विभागों के अधिकारियों/कार्मिकों का डेटा अपलोड करने के साथ ही सम्बन्धित कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन विभागों को आपदा प्रबन्धन के दृष्टिगत कार्यों हेतु धनराशि की आवश्यकता है सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से स्वीकृत कराते हुए पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर आपदा प्रबंधन सैल सक्रिय करने तथा ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों को प्रशिक्षित करने, संभावित आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया हेतु सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक करते हुए संभावित आपदा से निपटने हेतु तहसील स्तर पर कार्ययोजना बनाए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अहेतुक सहायता जारी करने में देरी न की जाए यदि उनके क्षेत्र में आपदा संबंधी कोई घटना घटित होती है तो 24 घंटे के भीतर अहेतुक सहायता जारी कर दी जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को आपदा के दृष्टिगत संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों के निकट प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एंबुलेंस तैनात करने, लोनिवि, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को जेसीबी तैनात रखने के साथ ही समन्वय हेतु कार्मिकों के दूरभाष नम्बर भी कन्ट्रोल रूम के साथ ही मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका परिषद, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, सिंचाई विभाग, वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे स्थान जहां आपदा की संभावना रहती है, उन स्थानों पर मानसून से पूर्व निरीक्षण करते हुए पूर्व में किये जाने वाले कार्य यथा, सुरक्षा दीवार, नदी, नालों की सफाई, पुलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि यदि कोई सुरक्षा उपाय करने की आवश्यकता हो मानसून से पूर्व कर दिया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों कि अधिकारियों को मानसून से पूर्व नदी, नालों, नालियों की सफाई, वन विभाग को सड़क किनारे गिरे पेड़ो तथा सूखे गिरासू पेड़ हटाने के साथ ही लोपिंग करने, जिला पूर्ति विभाग को मानसून काल के में दुर्गम क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में खाद्य रसद पंहुचाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के.के. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. शिव कुमार बरनवाल, प्रभागीय वनाधिकारी नीतिशमणी त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, विकासनगर सौरभ असवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती, अधि. अभियन्ता लोनिवि डी.सी नौटियाल, जिला आपदा प्रंबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत, जिला पूर्ति अधिकारी जे.एस. कण्डारी, पेयजल, पीएमजीएसवाई, सिंचाई, फायर आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईटीबीपी की थाली तक पहुंच रहीं सहसपुर की ऑर्गेनिक सब्जियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे : उत्तराखंड में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड पौधे, 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • कुमाऊँ और गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण
  • हथकरघा के पीछे के हाथों को मजबूत किए जाने की दिशा में करना होगा काम – फर्स्ट लेडी गुरमीत कौर
  • पौड़ी में उत्साहपूर्वक हुआ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, योजनाओं से जुड़ेगा हर पात्र लाभार्थी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों का दिखा असर, चौपालों में उठी जनसमस्याओं का तेजी से हो रहा समाधान
  • टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने घोषित की जिला व महानगर कार्यकारिणियां
  • तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया कैलाश यात्रा का पहला दल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.