posted on : अप्रैल 24, 2022 3:19 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): निरीक्षक यातायात राजेंद्र नाथ व कांस्टेबल चालक शिवमंगल सिंह के रात्रि चेकिंग ड्यूटी में नियुक्त थे । ड्यूटी के दौरान बैराज कॉलोनी जोशियारा के पास एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में लहूलुहान पड़ा था ।जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ था। जिसको देरी न करते हुए तत्काल सरकारी वाहन से जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया। जिससे समय रहते उक्त व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। यातायात पुलिस जनपद उत्तरकाशी सभी नागरिकों से अपील करती है । सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करें और किसी भी घायल की जान बचाने में अपना सहयोग प्रदान करें और जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं।


