posted on : अप्रैल 24, 2022 2:56 अपराह्न
कोटद्वार । नगरनिगम क्षेत्र के पुलिंडा तिराहे पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह फोन के माध्यम से सूचना दी कि पुलिंडा तिराहे पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय बेस चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया । महिला उपनिरीक्षक दीपा मल्ल ने बताया कि महिला की उम्र लगभग साठ वर्ष है। शव भी दो दिन पुराना लग रहा है। शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा दिया गया है। इसके बाद भी शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस की ओर से अंतिम संस्कार करा दिया जायेगा।


