शनिवार, अप्रैल 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : रिखणीखल ब्लॉक के कोटनाली गांव के पास नदी में नहाने गए सहकारी बैंक के 02 कर्मचारियों की डूबने से मौत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 24, 2022 6:04 अपराह्न

रिखणीखाल : पौड़ी जिले के रिखणीखल ब्लॉक के कोटनाली गांव के पास नदी में नहाने गए सहकारी बैंक कर्मचारियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। बैंक में काम करने वाले तीन दोस्त घूमने गए थे। तीनों ने नदी में नहाने का प्लान बनाया। तीनों पुल के नीचे नदी में उतरे। इस दौरान एक के पास फोन आ गया। वो फोन पर बात करते हुए दूसरी तरफ चल गया, लेकिन जब तक वो वापस पहुंचा उसके दो दोस्त नदी में डूबकर कहीं गायब हो गए थे। रिखणीखाल सहकारी बैंक में कार्यरत कोटद्वार निवासी अनूप सिंह, रिखणीखाल प्रखंड के अंतर्गत ग्राम ह्यूंदी (सिरवाणा) निवासी पंकज सिंह और हर्रावाला (देहरादून) निवासी प्रशांत शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे ग्राम कोटनाली से करीब तीन किमी आगे भैंसगड़ गदेरे पर बने पुल पर पहुंचे। तीनों दोस्त नहाने के लिए गदेरे में उतर गए।

इस बीच प्रशांत किसी से फोन पर बात करने लगा, जबकि अनूप और पंकज नदी में नहाने लगे। कुछ देर बाद जब प्रशांत नदी की तरफ आया तो उसे अनूप और पंकज कहीं नजर नहीं आए। जब दोनों का पता नहीं चला तो प्रशांत ने आसपास के व्यक्तियों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना के बाद शाम छह बजे रिखणीखाल थाने से थाना प्रभारी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी में दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से चलाए गए खोजी अभियान के बाद शाम सात बजे 26 वर्षीय पंकज और 30 वर्षीय अनूप सिंह के शव बरामद कर लिए गए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक
  • मसूरी को मिलेगी “हरित” सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
  • जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को मसूरी प्रशासन ने थमाया नोटिस
  • भूमि विवाद प्रकरण में डीएम सविन बसंल के हस्तक्षेप से वर्षों से लटके भूमि सीमांकन पूर्ण
  • नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
  • ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना
  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
  • भारत तिब्बत सहयोग मंच उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष बने स्वामी शिवम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.