सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पृथ्वी दिवस पर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 22, 2022 6:40 अपराह्न
कोटद्वार । पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार मे पर्यावरण प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रिय सेवा योजना के संयुक्त तत्वधान में बीएड विभाग के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवार ने की, उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। जिसकी शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी। पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रोफेसर एमडी कुशवाह ने विस्तार से पारिस्थितिक तंत्र के संदर्भ में समझाया । साधन के संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी एक कविता भी सुनाई जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, संसाधन संरक्षण और विश्व में शांति और भाईचारे की अपील की गई।
बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रमेश चौहान ने विद्यार्थियों को कहा कि हमें अपनी छोटी-छोटी आदतों के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षण कर सकते हैं जैसे हमें नहाने के लिए हमेशा एक बाल्टी पानी से अधिक प्रयोग नहीं करना चाहिए, हमें हमेशा बिना कारण ही बिजली को जलते नहीं रहने देना चाहिए, बहते हुए नलों को बंद कर देना चाहिए, करकट यहां वहां नहीं फैलाना चाहिए। विभाग के प्राध्यापक डॉ अमित जायसवाल ने रामायण काल में वर्णित पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए वेदों और पुराणों के महत्व को छात्र छात्राओं को बतलाया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर किशोर सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने विद्यार्थी जीवन में 5 पौधे रोपने चाहिए और उनका 5 वर्षों तक संरक्षण भी किया जाना चाहिए । डॉ चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा महाविद्यालय में प्रतिवर्ष जुलाई व अगस्त माह में पौधारोपण किया जाता है और उन रोपित पौधों का संरक्षण भी किया जाता है । वर्ष 2022 में जुलाई माह में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के माध्यम से फिर से पौधारोपण करवाया जाएगा और उन रोपित पौधों का 5 वर्षों तक संरक्षण भी किया जाएगा उन्होंने कहा कि रोपित पौधों का महत्व तभी है जबकि उनका संरक्षण किया जाए। कहा कि भारत सरकार को भारत के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए पौधारोपण संरक्षण अनिवार्य किया जाना चाहिए जिस कार्य के लिए कि डॉक्टर चौहान पिछले 15 वर्षों से प्रयासरत हैं।
पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर स्वाति नेगी ने किया । डॉ स्वाति नेगी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में जो आदतें विद्यार्थी अपनाते हैं वह पूरे जीवन भर उनकी बनी रहती है इसलिए विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाना अनिवार्य है। डॉक्टर सुषमा थलेडी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिमालय में बांज एवं बुरास के पौधों का रोपण करके जल संरक्षण किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉक्टर सुशील बहुगुणा, डॉ बिश्नोई उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईटीबीपी की थाली तक पहुंच रहीं सहसपुर की ऑर्गेनिक सब्जियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे : उत्तराखंड में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड पौधे, 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • कुमाऊँ और गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण
  • हथकरघा के पीछे के हाथों को मजबूत किए जाने की दिशा में करना होगा काम – फर्स्ट लेडी गुरमीत कौर
  • पौड़ी में उत्साहपूर्वक हुआ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, योजनाओं से जुड़ेगा हर पात्र लाभार्थी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों का दिखा असर, चौपालों में उठी जनसमस्याओं का तेजी से हो रहा समाधान
  • टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने घोषित की जिला व महानगर कार्यकारिणियां
  • तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया कैलाश यात्रा का पहला दल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.